देश की इन खूबसूरत जगहों पर बैन हैं भारतीय, केवल विदेशी ही ले सकते हैं नजारों का मजा

देश में आज जहां भी घूमना चाहें घूम सकते हैं। देश के किसी भी कोने में घूमने की हमें पूरी आजादी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां भारतीयों के जाने पर रोक लगाई हुई है। इन जगहों पर केवल विदेशी ही घूम सकते हैं। हैरान मत होइए, ये सच है। ये सुनकर आप भले ही चौक गए होंगे कि आखिर देश में ऐसी कौन सी जगहें हैं जहां भारतवासियों के जाने पर रोक लगाई गई है और विदेशी वहां आराम से घूम सकते हैं।

फ्री कसोल कैफे:

यह कैफे कसोल में है। कसोल के प्राकृतिक नजारे काफी खूबसूरत हैं। यहां आकर लोग रिलेक्स होने के साथ-साथ यहां की सुंदरता से आकर्षित भी होते हैं। यहां एक कैफे है जिसका नाम फ्री कसोल कैफे है। यहां भारतीयों के आने पर बैन लगा हुआ है। इसका कारण जानकारी भी आप हैरान हो जाएंगे। कैफे के मालिक का कहना है कि यहां पर यहां आने वाले ज्यादातर भारतीय पर्यटक पुरुष होते हैं जो यहां आने वाले दूसरे पर्यटकों से गलत व्यवहार करते हैं।

गोवा में कुछ बीचेज पर है केवल फॉरेर्नस की एंट्री:

वैसे तो गोवा नौजवानों की पसंदीदा जगह है लेकिन यहां कुछ बीच और खूबसूरत नजारे देखने के लिए भारतीयों को बैन किया हुआ है। यहां एक ऐसा बीच है जहां भारतीयों के आने पर रोक लगाई हुआ है। इस बीच का नाम ‘फॉर्नर्स ओन्ली बीच’ है। यहां भी भारतीय नहीं जा सकते। दरअसल, यहां पर विदेशी महिलाओं वेस्टर्न ड्रेस्टर्न में होती हैं और भारतीय लोग इनके साथ छेड़खानी करते हैं। इसी के चलते यह फैसला लिया गया है।

चेन्नई के लॉन्ज में भी रोक:

चेन्नई के कुछ होटल ऐसे हैं जहां देशवासी नहीं जा सकते हैं। इनमें से एक लॉन्ज है ब्रॉडलैंड।  आपको बता दें कि यह लॉन्ज पुराने समय में राजा-महाराजा का महल हुआ करता था जो आज के समय में एक होटल बना दिया गया है। यहां पर नो इंडियन पॉलिसी चलती है। यहां केवल विदेशियों को ही रहने की अनुमति मिलती है।

पुडुचेरी में भी ‘फॉर्नर्स ओन्ली’ बीच:

पुडुचेरी में भी एक ऐसा बीच है जहां पर भारतीयों को जाना मना है। यहां सिर्फ विदेशियों को ही आने की अनुमति मिली है। इसके पीछे का कारण यह दिया गया है कि विदेशी पर्यटकों को छेड़खानी से बचाने के लिए ऐसा किया जाता है।