इंग्लैंड के इस गांव में है पैसे का पेड़, जानें इससे जुड़े रहस्य के बारे में

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जिससे जुड़े रहस्य ही उस जगह की पहचान बन जाती है। जबकि ऐसे भी कई रहस्य हैं जो विज्ञान के लिए भी अभी तक अनसुलझे हैं। इन रहस्यों रो आज भी लोग एक अद्भुत शक्ति मानते हैं। इन्हीं में से एक है इंग्लैंड का रहस्यमयी पैसों का पेड़। आपको यह सुनकर बहुत आश्चर्या हो रहा होगा। लेकिन यह सच है। आइए जानते है इस रहस्य के बारे में।

अक्सर आपको कहीं न कहीं यह सुनने को मिल जाता है की पैसे पेड़ पर नहीं उगते, लेकिन आज हम आपको इसी पेड़ के बारे में बताएंगे। आज हम पैसे का पेड़ के रहस्य के बारे जानेंगे और यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की दुनिया में कुछ भी कहीं भी हो सकता है। इंग्लैंड में एक ऐसी जगह है जहां पैसे पेड़ पर लदे हुए दिखते हैं। यह जगह इंग्लैंड के Portmeirion पोर्टमीयरियन गावं नार्थ वेल्स में स्थित है। इस जगह की इसी विशेषता के कारण पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है।

मनी ट्री का रहस्य:

इस पैसे के पेड़ या मनी ट्री के बारे में लोगों का कहना है की पौराणिक काल में लोग अपनी अच्छी किस्मत पाने के मंशा से इस पेड़ से मन्नत मांगते थे और इस पेड़ के तनों में सिक्के या पैसे बांधते थे। अब आधुनिक समय में लोग अपने अच्छे स्वस्थ के लिए ऐसे करते हैं। इस गावों में जब कोई व्यक्ति बीमार होता है तो वो इस पेड़ पर सिक्के चिपकाता है या बांधता है। लोगों में यह मान्यता है की ऐसा करने से उस व्यक्ति की तबियत ठीक हो जाती है। लोगों में यह भी मान्यता हैं की अगर कोई इस पैसे को निकालने या लेने की कोशिश करता हैं तो वह बीमार पढ़ जाता है।

कब हुई इस प्रथा की शुरुआत:

ऐसा कहा जाता है की 17वीं शताब्दी में इस प्रथा की शुरुआत हुई थी। पहले लोगों ने कम मूल्य के पैसे को पेड़ पर लगाना शुरू किया था, इसी विश्वास के साथ की ऐसा करने से उनका और उनके परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और उनकी किस्मत भी सुधर जाएगी। धीरे-धीरे यह प्रथा लोगों में फैलती गई और लोग इसे मानने लगे। फिलहाल लोग इस प्रथा को पूरी मान्यता और श्रद्धा के साथ पालन करते हैं। लेकिन अब तक कोई यह नहीं जान पाया की सबसे पहले किसने इस प्रथा को इजाद किया था।