हिमाचल टूर में इन 3 जगह को जरूर करें शामिल, बेहद खूबसूरत हैं नजारे

हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक विशेषताओं के लिए जाना जाता है, लेकिन यह देवों नगरी के नाम से भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हिंदुओं में सबसे प्रसिद्ध चारधाम इसी पहाड़ों के प्रदेश में है। इन चार धाम के नाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनेत्री हैं। इस कारण हिमाचल पदेश को चार धाम के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस प्रदेश की घाटियां, बगीचों और प्राकृतिक खूबसूरती हमेशा से ही लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस राज्य में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो अपने रहस्यों की वजह से लोगों को आकर्षित करती हैं। आइए जानते हैं हिमाचल की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में।

बिजली महादेव मंदिर, कुल्लू:

महादेव जी का यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित है। महादेव जी के इस मंदिर का रोचक तथ्य यह है की हर 12 साल में इस पर बिजली गिरती है और शिवलिंग खंडित हो जाते हैं । मंदिर के पुजारी खंडित शिवलिंग को सत्तू और मक्खन के सहायता से जोड़ देते हैं, कुछ महीने में ही शिवलिंग ठोस रूप में परिवर्तित हो जाते हैं। यह मंदिर कुल्लू से 13 किलोमीटर दूर स्थित है।

रक्षम गांव, हिमाचल:

रक्षम गांव हिमाचल के किन्नौर जिले में स्थित है। इस गांव में कुल 800 लोग रहते हैं। गांव के सभी लोग बनजारे हैं। इस गांव में एक काली माता का मंदिर है और एक शिव मंदिर है। इस गांव की महिलाएं जीवन यापन के लिए खेतों में काम करती हैं और पुरुष भेड़ पालन का काम करते हैं। इस गांव में आपको कुछ नया अनुभव मिलेगा।

चांशल दर्रे, हिमाचल:

चांशल शिमला की सबसे ऊंची चोटी है। कुछ साल पहले तक लोगों को चांशल के बारे में कोई खास जानकारी नहीं थी। कुछ साल पहले तक इस गांव के लिए सड़क सुविधा भी नहीं थी। अब ऐसा हो गया की लोग चांशल घूमने के लिए जाते हैं। फिलहाल चांशल में एक गेस्ट हाउस है। जहां के लिए आपको पहले से बुकिंग करानी पड़ती है। चांशल दर्रे के नजदीक डोडरा और क्वार गांव है जो आदिवासियों का गांव है। यहां पर आप रात में विश्राम कर सकते हैं।