बच्चों के लिए गुड न्यूज, आज से खुल गया है Disneyland, इन नियमों को करना होगा फॉलो

 

कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से डिज्नीलैंड बंद था। लेकिन अब आज यानी 11 जुलाई 2020 से इसे आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। 12 मार्च 2020 से कोरोनावायरस संक्रमण के चलते डिज्नीलैंड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार के कारण डिज्नीलैंड को खोलने का फैसला लिया गया है। Theme Park Shark के ट्वीट के जरिए यह जानकारी मिली की डिज्नीलैंड को खोलने लिए तैयार कर लिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने आधिकारिक अनुमति के साथ लोगों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। तो आइए जानते क्या हैं डिज्नीलैंड जाने के लिए नए नियम:

  • डिज्नीलैंड में मफलर और कपड़े से चेहरा ढक कर प्रवेश नहीं कर सकते। इसके लिए सही फेसमास्क पहनना आवश्यक है। हमेशा फेस मास्क पहनकर ही रहना होगा। मास्क सही से बंधा होना चाहिए।
  • लोगों को नियमित रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
  • मास्क में सही ईयर लूप होना चाहिए जो कान से लटका रहे और मास्क को फिसलने न दे।
  • डिस्पोजेबल फेसमास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। मास्क पहनने के बाद व्यक्ति को सांस संबंधी कोई परेशानी न हो।
  • कपड़े से बने फेसमास्क पहनकर आने पर, उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • एंट्री गेट पर हर व्यक्ति के शारीरिक तापमान को मापा जाएगा। किसी व्यक्ति में अगर बुखार के लक्षण या तापमान अधिक पाया जाता है तो उस व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • नई गाइडलाइंस का सही से पालन हो इसके लिए एक टीम बनाई गई है जिनका नाम Incredi-Crew है। इस टीम का काम है परिसर में लोगों से सही से नियमों का पालन कराना।

जानें कहां स्थित है Disneyland: Disneyland Park उन पहले दो थीम पार्क्स में से एक है जिन्हें Disneyland रिसॉर्ट में अनेहाइम, कैलेफोर्निया में बनाया गया था। इन्हें 17 जुलाई, 1955 में ओपन किया गया था। यह अकेला ऐसा थीम पार्क है जिसे Walt Disney के सुपरविजन में बनाया व डिजाइन किया गया है।