भारत की इन 5 जगहों पर सर्दियों के खुशगवार मौसम में जरूर घूमें

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो आपके लिए सर्दियों का मौसम एकदम परफेक्ट है। हालांकि, सर्दियों में घूमने के लिए कई कपड़े कैरी करने पड़ते हैं लेकिन जनवरी-फरवरी में आपको इतने कपड़े कैरी करने की जरूरत नहीं है। भारत में ऐसी कई सारी जगहें हैं जहां सर्दियों में मौसम बहुत ही सुहावना होता है। ऐसे में अगर आप हाल फिलहाल में घूमने का प्लान कर रहे हैं और डेस्टिनेशन सर्च नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपको इसमें हेल्प कर सकते हैं।

जयपुर, राजस्थान:

यहां आप आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस और हवा महल घूम सकते हैं। पिंक सिटी के नाम से यह शहर जाना जाता है। यहां की खूबसूरती से हर कोई वाकिफ है। यहां के किले और महल बेहद खूबसूरत हैं। यहां के जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भी आप शामिल हो सकते हैं।

हम्पी, कर्नाटक:

यहां आप वीरूपक्ष मंदिर, विठाला मंदिर और लोटस पैलेस घूम सकते हैं। यहां पर आप यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज को भी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां लगभग 500 प्राचीन स्मारकों, खूबसूरत मंदिरों, स्ट्रीट मार्केट्स, दुर्ग, विजय नगर साम्राज्य की झलक देखने को मिलेगी। यहां पर मौजूद हम्पी को खुला म्यूजियम कहा जा सकता है।

जैसलमेर, राजस्थान:

यहां आप जैसलमेर फोर्ट, डेजर्ट सफारी और कुलधारा गांव घूम सकते हैं। जैसलमेर पाकिस्तान के बॉर्डर से लगा है। यह राजस्थान के पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां थार डेजर्ट काफी लोकप्रिय है। जनवरी में यहां का मौसम बहुत ही खुशगवार होता है। यहां पर आप कैमल राइड से लेकर डेजर्ट सफारी तक कई एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं।

वरकाला, केरल:

यहां पर आप वरकाला बीच, इडवा बीच और वरकाला वॉटर स्पोर्ट्स घूम सकते हैं। वरकाला केरल के दक्षिण में स्थित है। यह खासतौर से हिप्पी कल्चर के लिए मशहूर है। इसके अलावा यहां का सी फूड, ग्लोबल म्यूजिक भी टूरिस्ट को काफी लुभाता है। यहां पर संत श्री नारायण गुरु की समाधी भी है जिसे आप देख सकते हैं।

गोकर्ण, कर्नाटक:

यहां पर ओम बीच, महाबलेश्वर मंदिर और गोकर्ण वॉटर स्पोर्टस घूम सकते हैं। यहां पर खूबसूरत बीच हैं। यहां के गोकर्ण को कर्नाटक के हिंदुओं का तीर्थस्थल माना जाता है।