Mi 10 आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देख पाएंगे Live Streaming

भारतीय मार्केट में आज चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपना नया हैंडसेट Mi 10 लॉन्च करने वाली है। इस फोन का भारत में काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। यह फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस ऑनलाइन इवेंट के जरिए ही लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में आप घर बैठे ही इस फोन का लॉन्च इवेंट देख पाएंगे। खबरों की मानें तो Mi 10 के साथ कंपनी Mi True Wireless Earphones 2 को भी लॉन्च कर सकती है।

यहां देखें Mi 10 लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग:

इस फोन को आज दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, YouTube चैनल समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर की जाएगी।

Mi 10 के संभावित फीचर्स:

Amazon पर इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई हैं। इसके अनुसार Mi 10 5G का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही इस फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा यह फोन 3D कर्व्ड ट्रूकॉलर ई3 एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई होगी। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही यह दुनिया की सबसे तेज वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा।

Mi 10 की संभावित कीमत:

कुछ समय पहले Xiaomi India के हेड मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर बताया था कि GST में हुई बढ़ोतरी और रुपये में हुई गिरावट के चलते इस फोन की कीमत चीन के मुकाबले कुछ अलग होगी। आपको बता दें किचीनी मार्केट में Mi 10 की कीमत 3999 चीनी युआन यानी करीब 42,800 रुपये है।

Xiaomi का यह भी कहना है कि इस फोन के साथ Mi Box को भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए एक अलग पेज Amazon पर बनाया गया है। इसके तहत कई मॉडल्स लॉन्च किए जा सकते हैं। भारतीय मार्केट की बात करें तो यहां Mi Box S लॉन्च किया जा सकता है। इसे कुछ समय पहले ग्लोबली लॉन्च किया गया था। इसे Dolby Audio और 4K सपोर्ट भी दिया जाएगा। इसकी कीमत अमेरिका में 59.99 डॉलर यानी करीब 4,600 रुपये है।