Xiaomi Accessories Sale का आज आखिरी दिन, 29 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद पाएंगे एसेसरीज

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपनी भारतीय आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर एसेसरीज की सेल का आयोजन किया है। आज इस सेल का आखिरी दिन है। इस सेल के तहत Xiaomi की एसेसरीज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन्हें 29 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। इस सेल में Mi Smart Band 3i को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया गया है। तो चलिए जानते हैं कि इस सेल में आप किस एसेसरी को किस कीमत और कितने डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे।

Mi Smart Band 3i: इसे आप 500 रुपये के ऑफ के साथ खरीद पाएंगे। इसे 1,599 रुपये के बजाय 1,099 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें PMOLED टच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा इस बैंड में स्टेप और कैलोरी ट्रैकर, 5ATM वॉटर रेजिसटेंट और 20 दिन तक की बैटरी लाइफ जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

Mi Band 3: इसे आप 900 रुपये के ऑफ के साथ खरीद पाएंगे। इसे 2,199 रुपये के बजाय 1,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें OLED टच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा 20 दिन तक की बैटरी लाइफ भी दी गई है। साथ ही यह 50 मीटर गहरे पानी में भी यह रह सकता है। इससे स्टेप और स्लीप क्वालिटी को भी ट्रैक किया जा सकता है।

Mi Sports Bluetooth Earphones Basic: इसे आप 900 रुपये के ऑफ के साथ खरीद पाएंगे। इसे 1,799 रुपये के बजाय 1,234 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह IPX4 स्वेट और स्पलैश प्रूफ फीचर के साथ आता है। इसमें डायनैमिक बास, 9 घंटे तक की बैटरी, सिक्योर फिट और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Men’s Sports Shoes 2: इसे आप 1,500 रुपये के ऑफ के साथ खरीद पाएंगे। इसे 3,999 रुपये के बजाय 2,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 5-इन-1 यूनि-मॉड्यूलिंग तकनीक दी गई है। इसमें कंफर्टेबल कुशनिंग और ट्विस्ट-रेजिस्टैंट सॉलिड ग्रिप दी गई है।

Mi Super Bass Wireless Headphones: इसे आप 600 रुपये के ऑफ के साथ खरीद पाएंगे। इसे 2,199 रुपये के बजाय 1,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें कनेक्टविटी के लिए माइक्रो-यूएसबी, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 200 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दिया गया है। इसका चार्जिंग टाइम 2 घंटे का है।

Mi LED Wi-Fi Smart Bulb (E27): इसे आप 500 रुपये के ऑफ के साथ खरीद पाएंगे। इसे 1,499 रुपये के बजाय 999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 800 ल्यूमेन्स दिए गए हैं। साथ ही इसका कलर ट्रैम्प्रेचर 1700 K – 6500 K है। इसका ऑपरेटिंग टैम्प्रेचर – 10 – 40˚C है। वहीं, इसकी ऑपरेटिंग ह्यूमिडिटी 0% -85% RH है।

इसके अलावा केसेज और प्रोटेक्टर्स केसेज को 29 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।