क्या आपको भी WhatsApp से किसी ने किया है ब्लॉक, इस तरह लगाएं पता

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के आज दुनिया भर में 1.5 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स हैं। यह लोगों से बात करने का यह सबसे सुगम तरीका बन गया है। इस ऐप के बारे में हम सभी काफी कुछ जानते हैं। लेकिन कई चीजें ऐसी भी हैं जिनका आपको पता नहीं होगा। इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद हर फीचर का अपना मजा है। हर फीचर हमारे चैटिंग एक्सपीरियंस को दोगुना करने में मदद करता है। लेकिन जब हमें कोई ब्लॉक कर देता है तो हमें गुस्सा आने लगता है। हालांकि, कई बार हमें वहम हो जाता है कि व्यक्ति ने हमें ब्लॉक किया है। ऐसे में आपको यह पता होना जरूरी है कि अगर कोई आपको ब्लॉक करता है तो आपको कैसे पता चलेगा। इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने जरूरी हैं। हम आपको यहां एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे आप यह समझ पाएंगे कि जब आपको कोई WhatsApp से ब्लॉक करता है तो आपको क्या संकेत मिलते हैं।

जानें कैसे पता चलता है कि आपको WhatsApp पर किसने किया है ब्लॉक:

  • सबसे पहले ध्यान दें कि क्या आपको व्यक्ति का लास्ट सीन दिख रहा है। अगर नहीं तो हम यह मान लेते हैं कि व्यक्ति ने हमें ब्लॉक कर दिया है। हालांकि, कई बार लोग अपना लास्ट सीन सेटिंग्स में जाकर भी हटा देते हैं। ऐसे में सिर्फ लास्ट सीन चेक करना ही काफी नहीं है। आपको निम्न बातों पर भी ध्यान देना होगा।
  • अगर आपको लगता है कि आपको किसी ने ब्लॉक किया है तो आप उसकी चैट विंडो पर जाकर उसकी फोटो देखें। अगर आपको उसकी प्रोफाइल फोटो नहीं दिख रही है तो आपको ब्लॉक किया गया है।
  • आपको जिस व्यक्ति पर शक है कि आपको उसने ब्लॉक किया है तो आप उसे मैसेज करें। अगर आपका मैसेज डिलीवर नहीं होता है यानी अगर मैसेज पर केवल एक ही टिक दिखाई देता है तो आपको ब्लॉक किया गया है। क्योंकि अगर मैसेज डिलीवर होता है तो मैसेज पर टो टिक आ जाते हैं।
  • अगर आपको लगता है कि आपको किसी ने ब्लॉक किया है तो उसे WhatsApp कॉल करें। अगर व्यक्ति ने आपको ब्लॉक किया होगा तो कॉल नहीं लगेगी।

ऐसे में अगर आपको ऊपर दिए गए सभी संकेत किसी कॉन्टैक्ट के साथ नजर आते हैं तो समझ जाइए की आपको ब्लॉक कर दिया है।