Samsung Galaxy Tab S6 Lite भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

भारतीय मार्केट में जल्द ही Samsung Galaxy Tab S6 Lite को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस बात की जानकारी आधिकारिक तौर पर दी है। इस टैबलेट को इससे पहले अप्रैल महीने में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। इस टैबलेट को एस पैन सपोर्ट, सिंगल रियर कैमरा समेत कई खास फीचर्स के साथ पेश किया गया था। कंपनी ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टैब के कुछ हिस्से दिखाए गए हैं। साथ ही यह भी पुष्टि हो गई है कि यह टैब Galaxy Tab S6 Lite है। हालांकि, यह टैब भारत में किस तारीख को लॉन्च होगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। केवल Coming Soon का ही जिक्र किया गया है।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite की संभावित कीमत और फीचर्स: सबसे पहले आपको बता दें कि Samsung Galaxy Tab S6 को 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। ऐसे में यह माना जा सकता है कि लाइट वर्जन की कीमत कम हो सकती है।

अब बात करते हैं फीचर्स की। इसमें 10.4 इंच का WUXGA टीएफटी डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1200×2000 होने की उम्मीद है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर भी उपलब्ध कराया जा सकता है। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम दी जाने की संभावना है। यह टैबलेट एंड्रॉइड 10 आधारित वन यूआई 2.0 पर काम करेगा। यह एस पैन जैसे फीचर्स के साथ आएगा। इसमें पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं और पंच-होल डिस्प्ले भी दिए जाने की उम्मीद है।

टैब में 8 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी दिया जा सकता है। इसमें 64 जीबी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाने की उम्मीद है जो 1 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट कर सकती है। इसमें 7040 बैटरी दी जाने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0 और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।