6000mAh बैटरी के साथ आज भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M31s, जानें कीमत और फीचर्स

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आज Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Samsung Galaxy M31 का सक्सेसर होगा। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसे 6 अगस्तसे Amazon Prime Day सेल के दौरान खरीदा जा सकेगा। फोन के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 6000 एमएएच बैटरी दी गई है। साथ ही Infinity-O डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं Samsung Galaxy M31s में क्या खास हो सकता है। साथ ही इसकी संभावित कीमत क्या हो सकती है।

Samsung Galaxy M31s की संभावित कीमत:

बता दें कि Galaxy M31 को लॉन्च हुए अभी कुछ ही समय हुआ है और अब कंपनी इसका सक्सेसर Galaxy M31s को लॉन्च करने वाली है। Samsung Galaxy M31s को 20,000 रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। इसी कीमत में भारत में Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max, Realme X3 औऱ Xiaomi Redmi K20 भी खरीदने का लिए उपलब्ध हैं।

Samsung Galaxy M31s के संभावित फीचर्स:

Amazon की माइक्रो साइट के मुताबिक, फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया होगा। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। फोन में दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। वहीं, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया होगा। साथ ही इस फोन का कैमरा Samsung के Single Take फीचर के साथ आता है। इसके जरिए कई फोटोज और वीडियाज कैप्चर की जा सकेंगी। इसके लिए केवल एक ही टेक काफी होगी।

यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI पर काम करता है। यह फोन एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, Samsung Galaxy M31s में sAMOLED फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन को पावर देने के लिए 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन रिवर्स चार्जिंग के साथ-सआथ 25W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं।