Samsung Galaxy M01s स्मार्टफोन 3 जीबी रैम के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च

Samsung Galaxy M01s को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका लिस्टिंग मॉडल नंबर SM-M017F/DS है। इसे Samsung की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। Samsung की आधिकारिक वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर Galaxy M01s की लिस्टिंग से यह संकेत मिले हैं कि कंपनी जल्द ही 3 जीबी रैम के साथ Galaxy M01s को भारत में लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy M01s को Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-M017F/DS के साथ देखा गया है। आपको बता दें की यहां ‘DS’ का मतलब फोन में दो सिम सपोर्ट से है। इस फोन में 3 जीबी रैम वेरिएंट दिया जाएगा। वहीं, फोन को 2 जीबी रैम के साथ भी पेश किया जा सकता है। इस वेरिएंट को कुछ समय पहले Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया था। Samsung की आधिकारिक वेबसाइट से Galaxy M01s के बारे अन्य किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है और न ही फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी दी गई है।

हाल फिलहाल में एक लीक के मुताबिक, यह दावा किया गया था की Samsung Galaxy M01s पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy A10s का मिलता-जुलता वर्जन हो सकता है। इसका कयास इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकी इस फोन को Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में “Samsung Galaxy M01sGalaxyA10s” और कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6762 (Helio P22) प्रोसेसर, PowerVR GE8320 जीपीयू, 720×1520 पिक्सल डिस्प्ले के साथ 280 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 2 जीबी रैम दी जाने की उम्मीद है। इसमें एंड्रॉइड 9 और एंड्रॉइड 10 दोनों ही लिस्टेड थे। वहीं, Wi-Fi Alliance लिस्टिंग में यह कथित Galaxy M01s फोन एंड्रॉइड 9 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ लिस्ट किया गया था।

लीक दावों के अनुसार, अगर Samsung Galaxy M01s स्मार्टफोन Galaxy A10s का मिलता-जुलता वर्जन होता है तो कुछ चीजें काफी एक जैसी हो सकती हैं। उदहारण के तौर पर: इसमें 6.2 इंच का डिस्प्ले, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का नॉच सेंसर, 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में 4000 एमएएच बैटरी दी जा सकती है।