10,450 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ Redmi K20 Pro खरीदने का मौका

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनी Xiaomi के कई हैंडसेट्स मौजूद हैं। इन्हीं में से एक स्मार्टफोन Redmi K20 Pro है। इस फोन को पिछले वर्ष भारत में लॉन्च किया गया था। फोन को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था जो 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आते हैं। इनकी कीमत 30,000 रुपये से कम हैं। कई लोग इस स्मार्टफोन को काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो यहां हम आपको Redmi K20 Pro पर मिल रहीं डील्स की जानकारी दे रहे हैं। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि इस फोन को किन ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है।

Redmi K20 Pro की कीमत और ऑफर्स: फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को Amazon से 4,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी M.R.P. 28,999 रुपये है। डिस्काउंट के बाद इसे 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट को 2,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी M.R.P. 31,999 रुपये है। डिस्काउंट के बाद इसे 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को पर्ल व्हाइट, फ्लेम रेड, कार्बन ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

अब बात करते हैं ऑफर्स की। फोन के बेस वेरिएंट के साथ 8,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। वहीं, हाई-एंड वेरिएंट पर 10,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर की कीमत में बदलाव हो सकता है। फोन को No cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। साथ ही Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर प्राइम यूजर्स को 5 फीसद का कैशबैक और नॉन-प्राइम यूजर्स को 3 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा। HSBC कैशबैक कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 5 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा।