Redmi 9AT Launch: 5000mAh बैटरी के साथ Redmi 9AT हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi 9AT Launch: ऐसा कहा गया था कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi एक नए और किफायती फोन पर काम कर रही है। इस फोन का नाम Redmi 9AT बताया जा रहा था। अब कंपनी ने इस फोन को स्पेन में लॉन्च कर दिया है। इसे भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा या फिर लॉन्च किया जाएगा या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। Redmi 9AT को स्पेन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Redmi 9A का अपग्रेडेड वेरिएंट है जो जून में लॉन्च किया गया था।

Redmi 9AT की कीमत व उपलब्धता:

Redmi 9AT को स्पेन में Vodafone की पार्टनरशिप के तहत पेश किया गया है। इसे Vodafone की आधिकारिक वेबसाइट से सेल में खरीदा जा सकेगा। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। यह फोन केवल एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है जो 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 119 यूरो यानी करीब 10,336 रुपये है।

Redmi 9AT के फीचर्स:

इसमें 6.53 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो जी25 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वहीं, फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। यह फोन माइक्रोयूएसबी पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है।

Redmi 9A के फीचर्स:

यह फोन ड्यूल-सिम सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1600 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से लैस है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को 512 जीबी स्टोरेज तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि वह एन्हैंस्ड लाइफस्पेन बैटरी (ELB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इसके चलते ही इस फोन की बैटरी बिना क्षमता खोए तीन साल तक काम कर सकती है।