Realme Smart TV को आज सेल के लिए कराया जाएगा उपलब्ध, पढ़ें कीमत से ऑफर्स तक हर डिटेल

भारतीय बाजार में Realme Smart TV को कुछ समय पहले लॉन्च किया गया था। इस टीवी की सेल आज दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com और ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा Realme Smart TV को ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए भी खरीदा जा सकेगा। तो चलिए जानते हैं इस टीवी की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स की डिटेल्स।

Realme Smart TV की कीमत और ऑफर्स: इसे दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका 32 इंच वेरिएंट 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसका 43 इंच स्क्रीन वेरिएंट 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके ऑफर्स की बात की जाए तो इसके साथ फ्री इंस्टॉलेशन की सर्विस दी जा रही है। इस सर्विस का लाभ डिलीवरी के बाद 15 दिन के अंदर ही उठाया जा सकेगा। यूजर को वॉल माउटिंग चार्ज देना होगा। 32 इंच की स्क्रीन के लिए 399 रुपये और 43 इंच की स्क्रीन के लिए 499 रुपये देने होंगे। इसे ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

Flipkart के जरिए Realme Smart TV खरीदने वाले यूजर्स को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसद का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा। साथ ही Axis बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 5 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। इसे No cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। इसके साथ Youtube Premium का 6 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।

Realme Smart TV के फीचर्स: इसमें 32 इंच की एचडी-रेडी स्क्रीन दी गई है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1366×768 है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 43 इंच की फुल-एचडी स्क्रीन के साथ आता है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920×1080 है। इसे अलावा सभी फीचर्स एक जैसे हैं। यह एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसमें गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस भी मिलता है। साथ ही Netflix, Amazon Prime Video और YouTube जैसी ऐप्स टीवी में पहले से इंस्टॉल हैं।

Realme Smart TV एचडीआर 10 स्टैंडर्ड तक सपोर्ट, 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह मीडियाटेक एमएसडी6683 प्रोसेसर से लैस है। इसमें चार स्पीकर सिस्टम दिए गए हैं। साथ ही यह 24 वॉट रेटेड साउंड आउटपुट के साथ पेश किया गया है। इसमें दो फुल-रेंज ड्राइवर्स और दो ट्वीटर्स हैं। इसके अलावा डॉल्बी ऑडियो और ब्लूटूथ 5.0 को भी उपलब्ध कराया गया है।