Realme Smart TV ऑफलाइन स्टोर्स पर भी होगा उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

Realme Smart TV को कुछ समय पहले लॉन्च किया गया था यह फोन एक स्मार्ट टीवी है और इसकी कीमत 22,000 रुपये से कम है। इसे दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। यह टीवी मीडियाटेक एमएसडी6683 प्रोसेसर, 43 इंच तक की फुल-एचडी स्क्रीन और डॉल्बी ऑडियो और ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स के साथ आता है। यूजर्स के बीच यह स्मार्ट टीवी बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। Realme Smart TV  को जब से लॉन्च किया गया है तब से लेकर अब तक यह केवल ऑनलाइन सेल में ही उपलब्ध कराया गया है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com से ही खरीदा जा सकेगा। वहीं, अब इसे ऑफलाइन स्टोर्स में भी उपलब्ध करा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं इस टीवी की कीमत और फीचर्स के बारे में। Realme के Smart TV को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। पहला वेरिएंट 32 इंच स्क्रीन के साथ आता है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। दूसरा 43 इंच स्क्रीन के साथ आता हा जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। तो चलिए जानते हैं इस टीवी के फीचर्स।

Realme Smart TV के फीचर्स: इसमें 32 इंच की एचडी-रेडी स्क्रीन दी गई है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1366×768 है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 43 इंच की फुल-एचडी स्क्रीन के साथ आता है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920×1080 है। इसे अलावा सभी फीचर्स एक जैसे हैं। यह एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसमें गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस भी मिलता है। साथ ही Netflix, Amazon Prime Video और YouTube जैसी ऐप्स टीवी में पहले से इंस्टॉल हैं।

Realme Smart TV एचडीआर 10 स्टैंडर्ड तक सपोर्ट, 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह मीडियाटेक एमएसडी6683 प्रोसेसर से लैस है। इसमें चार स्पीकर सिस्टम दिए गए हैं। साथ ही यह 24 वॉट रेटेड साउंड आउटपुट के साथ पेश किया गया है। इसमें दो फुल-रेंज ड्राइवर्स और दो ट्वीटर्स हैं। इसके अलावा डॉल्बी ऑडियो और ब्लूटूथ 5.0 को भी उपलब्ध कराया गया है।