लॉन्च से पहले रिटेल साइट पर लिस्ट हुआ Realme C11, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Realme C11 को 30 जन को मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इसे रिटेल वेबसाइट Lazada पर लिस्ट कर दिया गया है। यहां पर फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी भी दी गई है। यहां पर दी गई जानकारी के मुताबिक, फोन को 1 जुलाई से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे मिंट ग्रीन और पेपर ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि Realme C11 में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया होगा।

Realme C11 की उपलब्धता: फोन को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया था। इसका एक वेरिएंट 2 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। वहीं, दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इनकी कीमत क्या होगी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

Realme C11 की लीक डिटेल्स: Lazada पर दी गई जानकारी के मुताबिक, फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही 6.5 इंच का मिनी-ड्रॉप फुलस्क्रीन डिस्प्ले मौजूद होगा। साथ ही नाइटस्केप ड्यूल कैमरा भी दिया गया होगा। वहीं, कुछ जाने-माने टिप्सटर ने इस फोन के फीचर्स की जानकारी दी है। उनका कहना है कि फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी दिए जाने की उम्मीद है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा। Realme C11 को 30 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

Realme C11 के फीचर्स: कंपनी ने बताया है कि इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया होगा। साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 12एनएम प्रक्रिया से बनाया गया है। वहीं, इसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज है। फोन में 6.5 इंच मिनी-ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया होगा। यह फोन ड्यूल-सिम सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी दिए जाने की उम्मीद है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा।Realme C11में एंड्रॉइ़ड 9 ओएस दिया जा सकता है। साथ ही इसका मॉडल नंबर RMX2185 है।