Nokia 7 Plus यूजर्स कर पाएंगे Android 10 का इस्तेमाल, इस तरह करें इंस्टॉल

HMD Global ने कुछ ही दिन पहले Nokia 6.1 Plus के लिए एंड्रॉइड 10 अपडेट रोलआउट किया था। इसके बाद अब कंपनी ने Nokia 7 Plus के लिए भी एंड्रॉइड 10 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी है। जल्द ही सभी यूजर्स को यह अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। इसके बाद यूजर्स के अकाउंट में कई नए फीचर्स एड हो जाएंगे। इस अपडेट के साथ ही कंपनी Nokia 7 Plus के लिए दिसंबर 2019 एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच भी दे रहा है।

जानें एंड्रॉइड 10 अपडेट की डिटेल्स:

इसका साइज 1.4GB है। इसका बिल्ट नंबर V4.10C है। वैसे तो इस अपडेट को यूजर्स के फोन में OTA के जरिए रोलआउट किया जाएगा। लेकिन अगर आपके पास अभी तक इस अपडेट का मैसेज नहीं आया है तो आप इसे मैनुअली भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर अपडेट चेक करना होगा।

मैनुअली इस तरह करें अपडेट चेक:

  1. इसके लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाना होगा।
  2. इसके बाद About phone में जाएं।
  3. अब System updates पर टैप करें।
  4. फिर Check for updates पर जाना होगा।
  5. यहां आपको नया अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल करने की नोटिफिकेशन दी गई होगी।
  6. अगर यह नोटिफिकेशन आपके फोन में मौजूद हो तो आप इसे यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं।

एंड्रॉइड 10 में मिलेंगे कई नए फीचर्स:

फोन में अपडेट को डाउनलोड करने के बाद आपके फोन में डार्क मोड, स्मार्ट रिप्लाई और जेस्चर नेविगेशन जैसे फीचर्स जोड़े जाएंगे। वहीं, फोन का यूजर एक्सीरियंस भी काफी बढ़ जाएगा।

Nokia 7 Plus के फीचर्स: इसमें 6 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है।