Nokia 5310 का इंतजार होगा खत्म, नए अवतार में जल्द भारत में होगा लॉन्च

HMD Global ने ग्लोबल मार्केट में कुछ समय पहले ही अपना लोकप्रिय फीचर फोन Nokia 5310 पेश किया था। यह फोन यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है। भारतीय यूजर्स भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि Nokia एक ऐसा ब्रांड है जिसका क्रेज लोगों के बीच आज तक नया है। अब इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। आपको बता दें कि यह फोन दुनियाभर के यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय रहा है।

Nokia ने अपने आधिकारिक ट्विटर से ट्वीट कर जानकारी दी है कि क्वलासिक रिमिक्स के लिए रेडी हो जाइए क्योंकि Nokia 5310 जल्द ही भारत में आने वाला है। यह फोन किस तारीख को लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी तो फिलहाल नहीं दी गई है। इस ट्वीट में कंपनी ने वेबसाइट का लिंक भी दिया है। जब आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आप Nokia 5310 के लिए साइन अप कर पाएंगे। इससे आपको फोन के लॉन्च से जुड़े अपडेट्स मिलते रहेंगे। देखें ट्वीट:

Nokia 5310 की कीमत और फीचर्स: सबसे पहले बात करते हैं इसकी कीमत की। इसकी कीमत 3,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। अब आते हैं फीचर्स पर। इसमें ड्यूल फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स दिए गए हैं। वहीं, फोन के टॉप पैनल पर एक स्पीकर दिया गया है। वहीं, बॉटम पैनल पर भी एक स्पीकर मौजूद है। इसमें 2.4 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6260ए प्रोसेसर से लैस है।

इसमें 8एमबी रैम और 16एमबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें 0.2 मेगापिक्सल वीजीए कैमरा दिया गया है। वहीं, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 3.0, माइक्रोयूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए 1200 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन 30 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।