अपने एंड्रॉइड फोन में इस तरह करें अलग-अलग भाषाओं में टाइपिंग

एंड्रॉइड स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो हम में से कई लोग करते हैं। हमारी जिंदगी काफी हद तक स्मार्टफोन पर ही निर्भर करती है क्योंकि ऑफिस से लेकर कुछ पर्सनल काम भी स्मार्टफोन के जरिए बेहद आसानी से हो जाते हैं। चाहें ब्राउजिंग हो या टेक्सटिंग, कॉल रिकॉर्डिंग हो या टाइपिंग कई काम इसके जरिए किया जा सकते हैं। लेकिन कई बार लोगों को मुश्किल तब आती है जब उन्हें मल्टीपल लैंग्वेज यानी अलग-अलग भाषा में टाइपिंग करनी पड़ती है। अगर आप भी ऐसे ही यूजर्स में एक हैं जिन्हें मल्टीपल लैंग्वेज में टाइपिंग करनी होती है लेकिन आप यह नहीं जानते हैं कि अलग-अलग भाषा में टाइपिंग कैसे की जाती है तो हम इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं। इसके दो तरीके हैं जिनकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।

Swiftkey keyboard: यह एक हाई रेटेड कीबोर्ड ऐप है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकात है। इसके जरिए 5 भाषाओं में टाइपिंग की जा सकेगी। इस कीबोर्ड के जरिए आप अलग-अलग भाषाओें में टाइपिंग कर पाएंगे।

  1. सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से Swift Key ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  2. ऐप को ओपन करें और लैंग्वेजेज ऑप्शन में जाएं। यहां आपको कई भाषाएं मिलेंगी जिन्हें आप चुन पाएंगे।
  3. अगर इसमें दी गईं सभी भाषाओं को आप इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको एक बार में सभी भाषा के पैक्स को डाउनलोड कर पाएंगे।
  4. इसके बाद आप वापस कीबोर्ड पर जाएं और देखें कि आप किस भाषा में टाइप करना चाह रहे हैं। आप टाइप कर पाएंगे।

Google Keyboard ऐप भी करेगी मदद:

  • फोन की सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद Language and Input पर क्लिक करें। फिर गियर आइकन पर टैप करें। इसके बाद Input Languages पर क्लिक करें।
  • यहां आपको उपलब्ध भाषाओं की लिस्ट मिलेगी। यहां से आप कोई भी भाषा चुन पाएंगे।
  • इसके बाद Google Keyboard सेंटिग्स पर जाएं। यहां से आप Use System Language फीचर को डिसेबल कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप किसी भी मैसेजिंग ऐप को ओपन कर अलग-अलग भाषा में टाइप कर सकते हैं। यहां आपको एक ग्लोब आइकन मिलेगा जिस पर क्लिक कर आप भाषा बदल पाएंगे। वहीं, कुछ फोन्स में भाषा बदलने के लिए स्पेस बार का भी इस्तेमाल होता है।