Google Play Store पर एक बार फिर लिस्ट हुई Mitron App

Mitron ऐप के बारे में तो हम सभी जानते हैं। यह एक शॉर्ट वीडियो ऐप है जो काफी हद तक TikTok जैसी है। पहले इस ऐप को भारतीय ऐप बताकर लोकप्रिय किया गया था। लेकिन बाद पता चला थआ कि इस ऐप का भारत से कोई संबंध नहीं है। Mitron ऐप को गूगल प्ले स्टोर से भी रिमूव कर दिया गया था क्योंकि यह ऐप गूगल प्ले पॉलिसी का उल्लंघन करती है। आपको बता दें कि इस ऐप को प्ले स्टोर से हटाते हुए Google ने कहा था कि यह ऐप उनकी स्पैम और मिनिमम फेक्शनैलिटी पॉलिसी का उल्लंघन करती है। इस ऐप का इंटरफेस एकदम TikTok जैसा है। दरअसल, Google की पॉलिसी के मुताबिक, अगर कोई ऐप किसी मौजूदा ऐप के कंटेंट को कॉपी करता है तो यह कंपनी के नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

इन सभी के बाद अब एक नई खबर के मुताबिक, इस ऐप की गूगल प्ले स्टोर पर वापसी हो गई है। आपको बता दें कि एंड्रॉइड और गूगल प्ले के वाइस प्रेसिडेंट समीर समत ने बिना Mitron ऐप का नाम लिए कहा था कि उनकी टीम डेवलपर्स के साथ काम कर रही है। इससे बग्स या समस्याओं को फिक्स किया जाएगा जिससे ऐप खुद को प्ले स्टोर पर रिसबमिट कर सके। हालांकि, अब Mitron ऐप ने गूगल प्ले स्टोर पर वापसी कर ली है। इसके पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

जहां एक तरफ गूगल प्ले पर पर Mitron ऐप ने एक बार फिर वापसी की है। वहीं, दूसरी तरफ इस प्लेटफॉर्म से मौजूद Remove China Apps को हटा लिया गया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह ऐप फोन में मौजूद सभी चीन की ऐप्स को डिलीट करने के लिए बनाई गई थी। यह ऐप यूजर की डिवाइस को स्कैन करती है और चीन की सभी ऐप्स की लिस्ट निकालता है। इसके यह यूजर के ऊपर है कि क्या वो इन्हें डिलीट करना चाहते हैं या नहीं।