Mi Notebook Pro 15 (2020) हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक हर डिटेल

Xiaomi Mi Notebook Pro 15 (2020) को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह 10 जनेरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर और Nvidia GeForce MX350 जीपीयू के साथ पेश किया गया है। इसे दो कंफीग्रेशन में पेश किया गया है। इस नोटबुक को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि हाल ही में Xiaomi ने भारतीय मार्केट में Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition लैपटॉप्स लॉन्च किए थे।

Mi Notebook Pro 15 (2020) की कीमत: जैसा कि हमने आपको बताया इसे दो कंफीग्रेशन में पेश किया गया है। पहला कंफीग्रेशन इंटेल 10 जनेरेशन कोर आई5/8 जीबी रैम/512 जीबी स्टोरेज है। इसकी कीमत 5999 चीनी युआन यानी करीब 64,200 रुपये है। वहीं, दूसरा कंफीग्रेशन इंटेल 10 जनेरेशन कोर आई7/16 जीबी रैम/1 टीबी स्टोरेज है। इसकी कीमत 6999 चीनी युआन यानी करीब 74,900 रुपये है। दोनों वेरिएंट्स को सिल्वर कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इसे चीन में JD.com, Youpin और दूसरे मुख्य ई-रिटेलर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Mi Notebook Pro 15 (2020) के फीचर्स: यह विंडोज 10 के साथ पेश किया गया है। इसमें 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920×1080 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 81.5 फीसद है। यह इंटेल 10 जनेरेशन कोर आई7/16 जीबी रैम/1 टीबी स्टोरेज तक की कंफीग्रेशन के साथ आता है। वहीं, इसमें ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce MX350 जीपीयू और 2 जीबी की GDDR5 रैम दी गई है।

कनेक्टविटी के लिए इसमें ड्यूल-बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.0 और दो USB टाइप-सी पोर्ट्स दिए गए हैं। वहीं, HDMI पोर्ट, दो USB टाइप-ए पोर्ट्स, एसडी कार्ड स्लॉट और 3.5mm हेडफोन जैस भी मौजूद है। साथ ही Dolby ऑडियो प्रीमियम के साथ दो 2.5W स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें 60WHr बैटरी दी गई है। साथ ही इसका कीबोर्ड बैकलिट है। इसका वजन 2 किलो है।