लॉन्च से पहले Amazon पर दिखा Mi 10 5G, जानें क्या हो सकती है कीमत

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही एक नया हैंडसेट Mi 10 मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले इस फोन को भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर देखा गया है। यहां पर इस फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई गई है। आपको बता दें कि Xiaomi 8 मई को एक ऑनलाइन इवेंट आयोजित करेगी। इस दौरान Mi 10 5G लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी Mi Box को भी लॉन्च किया जा सकता है। इसकी जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर दी गई है।

Amazon पर बनाई गई डेडिकेटेड माइक्रोसाइट की मानें तो फोन लॉन्च होते ही तुरंत बाद उसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जैसा कि हमने आपको बताया इस फोन को कंपनी की वेबसाइट Mi.com और ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन के साथ यूजर्स को Mi Wireless Power Bank भी दिया जाएगा जिसकी कीमत 2,499 रुपये है।

Mi 10 के संभावित फीचर्स:

Amazon पर इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई हैं। इसके अनुसार Mi 10 5G का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही इस फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा यह फोन 3D कर्व्ड ट्रूकॉलर ई3 एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई होगी। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही यह दुनिया की सबसे तेज वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा।

Mi 10 की संभावित कीमत:

कुछ समय पहले Xiaomi India के हेड मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर बताया था कि GST में हुई बढ़ोतरी और रुपये में हुई गिरावट के चलते इस फोन की कीमत चीन के मुकाबले कुछ अलग होगी। आपको बता दें किचीनी मार्केट में Mi 10 की कीमत 3999 चीनी युआन यानी करीब 42,800 रुपये है।

Xiaomi का यह भी कहना है कि इस फोन के साथ Mi Box को भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए एक अलग पेज Amazon पर बनाया गया है। इसके तहत कई मॉडल्स लॉन्च किए जा सकते हैं। भारतीय मार्केट की बात करें तो यहां Mi Box S लॉन्च किया जा सकता है। इसे कुछ समय पहले ग्लोबली लॉन्च किया गया था। इसे Dolby Audio और 4K सपोर्ट भी दिया जाएगा। इसकी कीमत अमेरिका में 59.99 डॉलर यानी करीब 4,600 रुपये है।