5000mAh बैटरी और क्ववाड रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ HTC Desire 20 Pro, जानें कीमत

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HTC ने आधिकारिक तौर पर ग्लोबल मार्केट में HTC Desire 20 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने इस साल जून में अपने पहले 5G स्मार्टफोन HTC U20 5G के साथ HTC Desire 20 Pro को ताइवान में लॉन्च किया था। अब इसे भारतीय मार्केट में भी लॉन्च कर दिया है। जल्द ही इस फोन को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

HTC Desire 20 Pro की कीमत:

इस फोन की कीमत €279 यानि करीब 24,500 रुपये है। इसे यूके, फ्रांस, स्पेन, पौलेंड और नीदरलैंड में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे ब्लैक लकर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के बाद कहा जा सकता है कि इस फोन को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

HTC Desire 20 Pro के फीचर्स:

इसमें 6.53 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। यह फोन एंड्राइड 10 ओएस पर काम करता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन पर प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन का बैक पैनल ग्रेडिएंट फिनिश डिजाइन के साथ पेश किया गया है जो फोन को लुक और ग्रिप में मजबूत बनाता है। यह फोन एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है। तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थि सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में एनएफसी मोबाइल पेमेंट की सुविधा भी दी गई है जो पेमेंट की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाती है।