Google ने हेल्थवर्कर्स का किया धन्यवाद, बनाया यह खास Doodle

Google दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सर्च इंजन है। हम सभी जानते हैं कि Google हमेशा ही कोई न कोई नया Doodle बनाता है। Google Doodle को हर बार किसी खास मकसद के लिए बनाया जाता है। जिन दिन का Doodle बनाया जाता है उस दिन की सभी खास बातें को कंपनी की तरफ से अहमियत दी जाती है। साथ ही Doodle पर क्लिक करते ही यूजर को वो दिन खास क्यों है इसकी जानकारी मिल जाती है। ठीक इसी तरह Google ने इस बार भी एक खास Doodle बनाया है जो दुनिया भर के हेल्थ केयर वर्कर को धन्यवाद देने के लिए तैयार किया गया है।

आइये जानते हैं क्या है इस Doodle में खास:

इस Doodle का पहला अक्षर कैपिटल G है और अंतिम अक्षर छोटा e है। इसमें कैपिटल G एक हार्ट अंतिम अक्षर e की तरफ फेंकता है। इसमें अंतिम अक्षर e को कोरोनावायरस हेल्थ केयर के सपोर्ट में डिजाइन किया गया है। अगर आप Doodle पर क्लिक करते हैं तो Google आपको एक नए पेज पर रिडायरेक्ट कर देता है। इसमें आपको कोरोनावायरस से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध हैं। इसमें आपको सरकारी जानकारी से लेकर YouYube वीडियो तक हर तरह की जानकारी उपलब्ध कराई गई हैं।

इससे पहले Google ने लोगों को सुरक्षित रहने के लिए कुछ टिप्स दिए थे। इसमें निम्न स्टेप्स को फॉलो करने की बात कही गई थी।

घर पर रहें।

एक-दूसरे से दूरी बनाए रखें।

हाथ धोते रहें।

खांसते समय मुंह रूमाल से कवर करें।

बिमारी में हेल्पालाइन पर कॉल करें।

इसके अलावा कुछ Do’s और Don’ts की भी जानकारी दी थी। इसमें कंपनी ने बताया था कि यूजर्स को खुद को वायरस से बचाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

क्या करें: साबुन से हर 20 सेकेंड पर अपने हाथों को धोएं। या आप किसी हैंड रब से भी हाथ साफ कर सकते हैं जो एल्कोहल आधारित हो। अगर आप खांसी या छींक आ रही है तो आपको अपना मुंह किसी टिशू या कोहनी से ढकना होगा। वहीं, अगर आपकी तबियत खराब है तो आपको दूसरों से 1 से 3 मीटर की दूरी बनाकर रखनी होगी। कोशिश करें कि इस दौरान घर पर ही रहें।

क्या न करें: बार-बार अपने आंख, नाक और मुंह को हाथों से न छुएं। खासतौर से तब जब आपके हाथ साफ न हों।