CamScanner को टक्कर देने भारत में लॉन्च हुआ Bharat Scanner, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स

भारत में यूजर्स की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने कुछ समय पहले ही चीन की 59 ऐप्स को बैन कर दिया था। मुख्य तौर पर इनमें TikTok, Shareit, UC Browser और CamScanner जैसे कई ऐप्स मौजूद थीं। इनमें से कुछ ऐप ऐसी थीं जो यूजर्स के रोजमर्रा के जीवन में बेहद काम आती थीं। अगर हम CamScanner की बात करें तो इस ऐप का इस्तेमाल यूजर्स डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करने के लिए करते थे। इससे डॉक्यूमेंट्स स्कैन करना और शेयर करना बेहद आसान था। लेकिन अब इसके बैन होने के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब CamScanner की टक्कर में एक नई ऐप लॉन्च की गई है जिसका नाम Bharat Scanner है।

Bharat Scanner ऐप में क्या है खास: इस ऐप के जरिए यूजस डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर पाएंगे। यह ऐप एंड्रॉइड यूजर्स के लिए पेश की गई है। इसे यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी रेटिंग 4.4 है। इस ऐप को अभीतक 10,000 बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप के जरिए यूजर्स आसानी से किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैन कर पाएंगे। इसमें कुछ फिल्टर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर किसी डॉक्यूमेंट का पीडीएफ भी कनवर्ट कर सकते हैं। यही नहीं, डॉक्यूमेंट्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Whatsapp पर भी शेयर किया जा सकेगा।

अब आते हैं Bharat Scanner के फीचर्स पर। इस ऐप में इमेज क्रॉप, अप्लाई फिल्टर्स, डॉक्यूमेंट्स को सेव करना, डॉक्यूमेंट्स में पेज एड करना, PDFs क्रिएट करना, PDFs को मेल या Whatsapp पर शेयर करना जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Doc Scanner फीचर्स की बात करें तो इसमें एडवांस्ड डॉक्यूमेंट एडिटिंग, क्विकली डिजिटाइज डॉक्यूमेंट्ज, ऑप्टिमाइज स्कैन क्वालिटी, क्विक सर्च, सिक्योर इम्पॉरटेंट डॉक्यूमेंट्स और स्कैन्ड फाइल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में अगर आप CamScanner का विकल्प तलाश रहे हैं तो Bharat Scanner आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।