BSNL Bonanza ऑफर: इन प्लान्स पर मिल रही 4 महीने तक की फ्री सर्विस

Coronavirus लॉकडाउन में टेलिकॉम कंपनियां आपने उपभोक्ताओं के लिए लगातार ही नए प्लान लॉन्च कर रही हैं। साथ ही कुछ सर्विसेज भी उपलब्ध करा रही हैं। इसी बीच सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने भी आपने यूजर्स के लिए खास सर्विस पेश की है। इसके तहत लान्ग-टर्म प्लान के साथ 4 महीने तक की फ्री सर्विस दी जा रही है। यह प्लान पुराने और नए दोनों उपाभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। इस प्लान को BSNL Bonanza नाम दिया गया है।

BSNL Bonanza प्लान की डिटेल: इस ऑफर में BB ओवर वाई-फाई ब्रॉडबैंड, भारत फाइबर, डीएसएल, लैंडलाइन यूजर्स को शामिल किया गया है। साथ ही हर सर्कल में इस ऑफर को उपलब्ध कराया जा रहा है। उपरोक्त में से यूजर अगर कोई भी सर्विस चुनते हैं और उसमें लॉन्ग-टर्म प्लान लेते हैं तो उन्हें 4 महीने तक की फ्री सर्विस दी जाएगी।

अगर ग्राहक 12 महीने वाले लॉन्ग-टर्म प्लान का चयन करते हैं तो इसमें ग्राहक को 1 महीने की फ्री सर्विस मिलेगी। इसका मतलब ग्राहक को कुल 13 महीने का सर्विस मिलेगी और वो भी 12 महीने की कीमत पर। ठीक इसी तरह अगर ग्राहक 24 महीने वाले प्लान का चयन करते हैं तो उन्हें 3 महीने फ़्री सर्विस मिलेगी। इसमें कुल मिलाकर ग्राहक को 27 महीने की सर्विस मिलेगी। इसी तरह अगर कोई ग्राहक 36 महीने वाले प्लान का चयन करता है तो उसे 4 महीने की मुफ्त सर्विस मिलेगी। ऐसे में उन्हें कुल 40 महीने की सर्विसेज मिलेंगी।

इस तरह लें ऑफर का लाभ:

आपको BSNL का नया कनेक्शन लेने के लिए 18003451500 ( टोल फ्री) नंबर पर कॉल करना होगा। साथ ही प्लान का चयन एक साल, दो साल, या तीन साल के लिए करना होगा। साथ ही आप कंपनी के कस्टमर पोर्टल पर जाकर नए कनेक्शन की रिक्वेस्ट दे सकते हैं। पुराने उपभोक्ताओं को अपनी प्लान को रिन्यू करना होगा। यह वो खुद कर सकते हैं या कंपनी ऐप और वेबसाइट से भी कर सकते हैं।