Tiktok यूजर्स पर बड़ा खतरा, इस बग से हो हैक हो सकती है सारी वीडियोज

Tiktok, एक शॉर्ट वीडियो ऐप है। यह ऐप देशभर में काफी लोकप्रिय है। यूजर्स इस पर वीडियोज डालने के लिए काफी मेहनत करते हैं। अब जाहिर-सी बात है कि इतनी पॉपुलर ऐप लोगों को जितने पसंद आ रही है, उतना ही खतरनाक इसका प्रभाव है। यह प्रभाव तब असरदार होगा जब आप एक मालीशस मैसेज पर क्लिक करेंगे। दरअसल, Tiktok यूजर्स का निजी डाटा खतरे में है। इस बात की जानकारी साइबर रिसर्च फर्म चेकप्वाइंट की एक रिपोर्ट में दी गई है। यह खतरा एक बग के जरिए आ रहा है। Tiktok में आए इस बग के चलते यूजर्स का निजी डाटा हैकर्स के निशाने पर है।

क्या है ये बग: Tiktok में यह बग एक टेक्स्ट मैसेज के जरिए आ रहा है। इसमें यूजर्स को मालवेयर से प्रभावित लिंक भेजा जाता है। जैसे ही यूजर्स इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो उनके अकाउंट का कंट्रोल हैकर्स तक पहुंच जाता है। एक बार आपके अकाउंट का कंट्रोल हैकर को मिल जाए तो हैकर्स आपके अकाउंट से वीडियो अपलोड कर सकते हैं। साथ ही बाकी डाटा भी एक्सेस कर सकते हैं। रिसर्च में यह बग 20 नवंबर को देखा गया था। जिसके बाद Tiktok ने इसे 15 नवंबर को फिक्स कर दिया था।

इस तरह रखें डाटा सुरक्षित: रिसर्च ने यह कंफर्म किया गया है कि अगर यूजर्स अगर इस बग से बचना चाहते हैं तो उन्हें इस ऐप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही अगर आपके पास कोई भी लिंक आता है तो गलती से भी उस पर क्लिक न करें।

TikTok है बेहद लोकप्रिय: यह एक वीडियो शेयरिंग ऐप है। यह युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। अमेरिका की बात करें तो यहां पर TikTok यूजर्स 60 फीसद हैं। इनमें 16 से 24 वर्ष के लोग शामिल हैं। अमेरिका में लगभग 26.5 मिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स हैं।