Mi TV 4A 32 Horizon First Sale: दोपहर 12 बजे से Flipkart पर इस एंड्रॉइड टीवी की सेल होगी आयोजित

Mi TV 4A 32 Horizon First Sale: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ ही समय पहले Mi TV 4A 32 Horizon टीवी लॉन्च किया था। इस टीवी को आज फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी सेल दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com या ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Mi Home stores के जरिए खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 13,499 रुपये है। यह बेजल-लेस डिजाइन और पैचवॉल एक्सपीरियंस के साथ पेश किया गया है। बता दें कि कंपनी ने इस टीवी के दो वेरिएंट पेश किए थे। इस टीवी का एक और वेरिएंट Mi TV 4A 43 Horizon है। इस टीवी की सेल 15 सितंबर को आयोजित की जाएगी। आइए जानते हैं Mi TV 4A 32 Horizon के फीचर्स:

Mi 4A Horizon Edition पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स:

Axis Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 10 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। वहीं, Axis बैंक के डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। इसके अलावा Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 5 फीसद का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा। इस टीवी को No cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। साथ ही कई यूपीआई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Mi TV 4A Horizon Edition के फीचर्स:

इसमें 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1368×768 है। इसमें 20 वॉट स्पीकर के साथ DTS-HD टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही यह टीवी एंड्रॉइड 9 पर आधारित Patchwall पर काम करता है। यह टीवी क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें माली-450 जीपीयू दिया गया है। यह टीवी 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी4.2, 3 HDMI पोर्ट्स, 2 यूएसबी-ए पोर्ट्स, इथरनेट पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।