Solar Eclipse 2020: इस तरह ऑनलाइन देखें सूर्य ग्रहण, जानें क्या इसका भारतीय समय

21 जून 2020 साल का पहला सूर्य ग्रहण आज होने वाला है। 21 जून को होने वाले सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में ‘रिंग ऑफर फायर’ देखने को मिलेगा। इसका मतलब एक अंगूठी के आकार जैसा सूरज देखने को मिलेगा। खास बात यह है की यह सूर्य ग्रहण भारत के आलावा एशिया की अन्य जगहों पर भी दिखाई देगा। साथ ही अफ्रीका, यूरोप व ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार, 21 जून 2020 सुबह 9 बजकर 15 मिनट में शुरू होगा और यह दोपहर 12 बजकर 10 मिनट में अपने चरम रूप में होगा। यहां हम आपको इस साल के पहले सूर्य ग्रहण की जानकारी विस्तार से दे रहे हैं।

क्या होता है अंगूठी के आकार वाला सू्र्य ग्रहण:

आसान भाषा में अगर बताया जाए तो जब चन्द्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है और इस अवस्था के चलते सूर्य की किरण चन्द्रमा के कारण पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाती। इस भौगोलिक अवस्था को सूर्य ग्रहण कहते हैं। जबकि अंगूठी के आकार वाला सू्र्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी से काफी दूर होता है और इस स्थिति में चन्द्रमा पूरी तरह से सूर्य की किरण को ढक नहीं पाता। चन्द्रमा द्वारा पूरी तरह से सूर्य की रोशनी को नहीं ढक पाने के कारण सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर पड़ती है और इससे आसमान में ‘रिंग ऑफ फायर’ नजर आती है।

अंगूठी के आकार वाले सू्र्य ग्रहण से विपरीत, टोटल सोलर एक्लिप्‍स अर्थात पूर्ण सूर्य ग्रहण भी होता है जिसमें चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है और पृथ्वी पर चन्द्रमा की छाया का सबसे गहरा हिस्सा पड़ता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण में लगभग रात जैसा अंधेरा हो जाता है। एनुलर सोलर एक्लिप्स में चंद्रमा सूर्य की सभी भाग को ढक नहीं पाता है और सूर्य के किनारों से चमक पृथ्वी पर पड़ती है।

TimeandDate.com के अनुसार, यह अंगूठी के आकार वाला सू्र्य ग्रहण अफ्रीका के कुछ हिस्सों में नजर आएगा जिसमें सेंट्रल अफ्रीका रिपब्लिक, कॉन्गो और इथियोपिया जगह पर दिखाई देगा। इसके अलावा यह ऊत्तरी भारत, चीन और दक्षिण पाकिस्तान में भी दिखाई देगा।

Surya Grahan की शुरुआत 21 जून 2020 सुबह 9 बजकर 15 मिनट में शुरू होगा और यह दोपहर 12 बजकर 10 मिनट में अपने चरम रूप में होगा। वहीं, दोपहर 3 बजकर 04 मिनट तक यह सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा।

कैसे लाइव देख सकते हैं यह सूर्य ग्रहण:

  • 21 जून 2020 को जहां सूर्य ग्रहण दिखने वाला है, अगर आप उस समय उस जगह पर उपस्थित रहते हैं तो लाइव इस सूर्य ग्रहण ‘रिंग ऑफ फायर’ का आनंद ले सकते हैं। सूर्य ग्रहण को खाली आंखों से देखना खतरनाक हो सकता है तो लाइव देखने के दौरान आई प्रोटेक्शन पहनना न भूलें।
  • 21 जून 2020 के सूर्य ग्रहण के बाद नेक्स्ट ‘रिंग ऑफ फायर’ जून 2021 में देखने को मिलेगा।
  • TimeandDate और Slooh जैसे लोकप्रिय चैनल्स के YouTube पेज पर आप ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।