International Yoga Day 2020: घर पर रहकर योग करने के लिए डाउनलोड करें ये तीन ऐप्स

इस कोरोना लॉकडाउन में घर पर रहकर योग अभ्यास एक बेहतर बिकल्प साबित हो सकता है। कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए देश में मार्च माह से ही लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन में घर पर रह कर योग का अभ्यास एक बेहतर ऑप्शन साबित होता है। इस डिजिटल दुनिया में आपको बहुत सारी ऐप्स और वीडियोज ऑनलाइन मिल जाएंगी जो आपको क्रम अनुसार सही योग सीखने में मददगार साबित हो सकती हैं। योग करते समय सही मुद्रा, उस मुद्रा का होल्डिंग टाइम और ब्रीथिंग को एक साथ मैनेज करना होता है। इसी के चलते इस योग दिवस के दिन हम आपके लिए तीन ऐप्स की जानकारी लाए हैं जो आपको ठीक तरीके से योग सिखाने में मदद करेंगी।

Yoga Studio:

यह ऐप तीन स्टेज में योग ट्रेनिंग उपलब्ध करती है। इसमें Beginner, Intermediate और Advanced लेवल शामिल हैं। इस ऐप पर 80 से ज्यादा योग और मेडिटेशन के HD वीडियोज शामिल हैं। इसमें आप सहूलियत के हिसाब से योग लिस्ट बना सकते हैं और फिर दिन और सप्ताह के अनुसार फिटनेस को ट्रैक कर ट्रेनिंग सेट कर सकते हैं। इस ऐप के द्वारा दी गई ट्रेनिंग के माध्यम से मजबूती, लचीलापन, तनाव और संतुलन को फोकस कर सकते हैं। यह ऐप कुछ ट्रेनिंग वीडियो मुफ्त में भी उपलब्ध कराती है। वहीं, इसकी कम्पलीट ट्रेनिंग के लिए आपको भुगतान करना होता है।

5-minute Yoga:

यह 5-minute Yoga ऐप Sadhguru जी की है। यह Andriod और iOS दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। यह ऐप वैज्ञानिक Upa-Yoga के आधार पर बनाया गया है जिसका लक्ष्य है की पूरे अनुशासन के साथ शारीरिक और मनोवैज्ञानिक लाभ मिल सके। इन सात 5-minute Upa-Yoga के अभ्यास के लिए आपको केवल रोजाना 5 मिनट देने हैं। सही तरह से योग अभ्यास के लिए यह ऐप ट्रेनिंग वीडियो प्रदान कराती है। यह ट्रेनिंग वीडियो ऑफलाइन भी उपलब्ध है। तो इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए एक बार वीडियो डाउनलोड हो जाने के बाद इंटरनेट की जरुरत नहीं होती है।

Daily Yoga App:

यह योग ऐप हर तरह के लोग नौसिखिया और विकसित दोनों के लिए ही है। इस योग ऐप में 200 से ज्यादा वीडियो क्लासेस और 500 से ज्यादा मुद्राओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस ऐप पर बूट कैंप, बॉडी टोनिंग, वेट लॉस, स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलिटी, रिलैक्सेशन, बैलेंस, माहवारी, बॉडी डिटॉक्स, मेडिटेशन आदि के बारे में क्रम अनुसार बताया गया है। इस ऐप में आपको हर योगासान के लिए क्रम अनुसार निर्देश दिए गए हैं। यह ऐप 7 भाषाओं में उपलब्ध है जिसमें अंग्रेजी, जापानी, कोरियाई, स्पेनिश, चीनी, जर्मन और फ्रेंच शामिल हैं। इस ऐप पर कुछ क्लासेस आपको मुफ्त में मिलेंगी और बाकि के लिए आपको भुगतान करना होगा।