इस व्यक्ति की वीडियो देख आंखों में आ जाएंगे खुशी के आंसू, देखें वायरल वीडियो

कई बार होता है कि हम अपनी स्थिति पर दु:ख मना रहे होते हैं। हमें लगता है कि हमारे पास कुछ नहीं है इसलिए हम सफल नहीं हो रहे हैं। लेकिन इस वीडियो को देखकर आपको लगेगा कि आपकी स्थिति वाकई में अच्छी है और आप उसका लाभ नहीं ले रहे हैं। इस वीडियो में एक दिव्यांग व्यक्ति नजर आ रहा है जो परिश्रम कर असफलता को सफलता में बदल देता है। इस व्यक्ति का यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है। अगर किसी व्यक्ति का विश्वास डगमगाए तो उसे यह वीडियो जरूर देखनी चाहिए। इस दिव्यांग व्यक्ति ने अपनी कमजोरी को सफलता में बदल दिया है, यह देखना बेहद प्रशंसनीय है।

इस वीडियो एक व्यक्ति जिनसके हाथ नहीं है वो अपने पैरों के जरिए लोहे का पोल पेंट कर रहा है। हालांकि, वो कई बार असफल भी होता है लेकिन वह निराश होकर हार नहीं मानता है बल्कि एक बार फिर कोशिश करता है। आखिरी में वो अपने काम में सफल हो जाता है। यह दिव्यांग अपने पैरों की मदद से जमीन पर लेटकर पेंट कर रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें नम जरूर होंगी। देखें वीडियो:

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि दुनिया में कोई भी चीज अपनी पहुंच से दूर नहीं है। आपको बता दें कि इस वीडियो को अब तक 56,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही इसे 5.8 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 990 से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट भी किया है। एक यूजर ने इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा है कि वो इस व्यक्ति की प्रतिभा देखकर नि:शब्द है। वहीं, एक यूजर ने लिखा है इंसान को कभी हार नहीं माननी चाहिए।