आपके पेट को दुरुस्त रखेगा बेल, जानें इसके फायदे

गर्मी के मौसम में हमे खुद का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है जिससे हम फुर्तीले और हेल्दी रह सकें। इसके लिए हमें अपने खान-पान का सही ध्यान रखना चाहिए। गर्मी के मौसम में कई ऐसे फल आते हैं जिसका सेवन करने से शरीर को बहुत ज्यादा फायदा देता है। इन्हीं फलों में से एक है बेल, जो गर्मी में पाए जाने वाला पोषक तत्वों से भरपुर हैं। अंग्रेजी में इसे Wood Apple कहते हैं। पेट की परेशानी के लिए इसे बेहद कारगर माना गया है। दिल और दिमाग के लिए भी यह बहुत असरदार है। यह फल आंतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है जिससे आपको पेट की कई बीमारियों से निजात मिलती है।

बेल में टैनिन, फ्लोबोनोइड्स, और कैमारिन जैसे कुछ पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। बेल को आप कच्चा या पक्का किसी भी तरह खाया जा सकता है। यह पाचन के लिए बहुत लाभकरी है। गर्मी के समय पके बेल का सरबत बनाकर पी सकते हैं, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। बेल में एंटी फंगल गुण भी पाए जाते हैं।

बेल में और भी बहुत सारे गुण पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हैं:

  • अगर आपको दिल की बीमारी है तो आप बेल का सेवन जरूर करें।
  • अगर आपको हाजमे की दिक्कत है या कब्ज और गैस आदि कि परेशानी है तो आप रोजाना बेल का सेवन करें। इससे आपका हाजमा एकदम सही हो जाएगा।
  • अगर आपको कोलेस्ट्रॉल बढ़ने-घटने की परेशानी है तो आप बेल का सेवन करें। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • गर्मी में अक्सर पानी की कमी के कारण दस्त और डायरिया हो जाते है। दस्त और डायरिया से निजात पाने के लिए बेल का सेवन कर सकते हैं।
  • बेल की तासीर ठंडी होती है तो गर्मी में इस फल का सेवन शरीर को ठंडा भी रखता है।
%d bloggers like this: