ये 5 मेकअप ब्यूटी ट्रेंड्स आपके लिए हैं एकदम परफेक्ट, जरूर करें ट्राई

पार्टियों से लेकर शादियों तक हर अवसर पर महिलाओं को सजना संवरना पसंद होता है। चाहें दोस्तों के साथ पार्टी हो या फिर किसी रिश्तेदार की शादी, आई मेकअप से लेकर विंग्ड आईलाइनर तक कई चीजें होती हैं जो मेकअप को पूरा और परफेक्ट बनाने में मदद करती हैं। यहां हम आपको इन्हीं चीजों की जानकारी दे रहे हैं। यहां हम आपको 5 सिंपल ब्यूटी टिप्स की जानकारी दे रहे हैं।

स्मोकी आइज:

आंखों के मेकअप में हमेशा से ही स्मोकी आईज का चलन रहा है। हर टाइप की ड्रेस पर स्मोकी आइज काफी अच्छी लगती हैं। ये हमेशा से ही ब्यूटी ट्रेंड्स का हिस्सा रहा है। ब्लू और ग्रीन कलर्स के आई शैडो पर स्मोकी इफेक्ट का फाफी बेहतरीन लुक देता है। इस तरह का आई मेकअप किसी भी पार्टी में आपको सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना सकता है।

These 5 Beauty Trends Will Make You Look Good In Every Occassion

 

विंग्ड आईलाइनर:

मेकअप करते समय आईलाइनर लगाना किसे पसंद नहीं होता है। इसके साथ महिलाएं कई एक्सपेरिमेंट्स भी करती हैं। हालांकि, बेसिक आइलाइनर तो लगाना सभी को आता है। लेकिन विंग्ड आईलाइनर थोड़ा मुश्किल होता है। आपको बता दें कि विंग्ड आईलाइनर किसी भी मेकअप लुक को पूरा करता है। इसे लगाना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है। बेसक आइनलाइनर को लगाकर उसे थोड़ा ऊपर की तरफ बढ़ा दें। बस इतना ही करना होता है।

These 5 Beauty Trends Will Make You Look Good In Every Occassion

 

लूज ब्रेड्स:

भी लुक को पूरा करने के लिए हेयरस्टाइल सबसे अहम होता है। वैसे तो महिलाओं को बालों को खुला रखना बेहद पसंद होता है। लेकिन अगर आप इससे अलग लूज ब्रेड्स ट्राई करेंगी तो ज्यादा बेहतर होगा। ब्रेड को अलग-अलग तरह से स्टाइल करना आपके लुक को परफेक्ट बना सकता है।

 

फेक लैशेज:

अगर आपकी आइलैशेज हल्की हैं तो आप फेक लैशेज लगा सकती हैं। यह ट्रेंड काफी हिट चल रहा है। इनसे आंखों का लुक एकदम अलग हो जाता है। साथ ही आंखे बेहद खूबसूरत लगने लगती हैं।

 

लिपस्टिक:

हर किसी को अपने कलर के हिसाब से ही लिपस्टिक लगानी चाहिए। अगर आप अपने स्कीन कलर के हिसाब से लिपस्टिक का कलर चुनती हैं तो आपका चेहरा वाइब्रेंट लगेगा। सबसे अहम बात अगर आइ मेकअप हैवी है तो लिपस्टिक हल्के रंग की लगानी चाहिए। वहीं, अगर आइ मेकअप लाइट है तो लिपस्टिक डार्क रेड या बेरी जैसे कलर्स की लगानी चाहिए।