क्या आप कर रहे हैं किसी फंक्शन में जाने की तैयारी तो इन समर आउटफिट्स पर डालें एक नजर

महिलाओं के लिए सबसे बड़ी परेशानी तब आती है जब उन्हें शादी या फैमिली फंक्शन में जाना हो और उनके पास कुछ पहनने के लिए न हो। महिलाओं खुद को स्टाइलिश भी दिखाना चाहती हैं और जो वो पहनती हैं उनमें कंफर्टेबल भी रहना चाहती हैं। साथ ही महिलाएं ट्रेंडी लुक भी चाहती हैं। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स की जानकारी दे रेह हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ कम्फर्टेबल भी हैं।

1. मॉडर्न गाउन: लोगों को गाउन्स के लिए कुछ गलत धारणा है। लोगों को लगता है कि यह एक वेस्टर्न परिधान है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर आप शादियों या पार्टियों में कुछ अलग दिखना चाहती हैं तो आप गाउन ट्राई कर सकती हैं। कई कई तरह के होते हैं जिनमें ऑफ शोल्डर, कोल्ड शोल्डर आदि शामिल होते हैं। इसके साथ आप ट्रेंडी ईयरिंग्स भी कैरी कर सकती हैं।

2. एवरग्रीन साड़ी: साड़ी हमेशा से ही किसी भी फंक्शन की जान रही हैं। लेकिन इनमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय चिकन की व्हाइट साड़ी होती है। इसे आप एमरल्ड झुमकों के साथ पेयर कर पाएंगे। इसके साथ आप स्टैलिटोज पहन सकती हैं।

3. अनारकली: नीलेंथ हो या फ्लोर लेंथ, अनारकली कई तरह के पैटर्न में आती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला अनारकली सूट फ्लोर लेंथ होता है। ब्रोकेड, फुलकारी, शिफॉन और बनारसी दुपट्टे के साथ अगर इस सूट को कैरी किया जाए तो तो यह बेहद खूबसूरत लगता है।

4. सेपरेट्स: सूट पहनना तो हम सभी को पसंद होता है। लेकिन अगर आप सूट पहनने के वाबजूद भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आप सेपरेट्स कैरी कर सकती हैं। किसी भी लॉन्ग जैकेट को सेपरेट्स और क्रॉप टॉप के साथ पेयर करें। यह बेहद ही अलग अंदाज देता है। इसके साथ आप झुमके भी कैरी कर सकते हैं।

5. लहंगा स्कर्ट: इस तरह की स्कर्ट आपको बेहद पसंद आएंगी। लहंगा स्कर्ट को आप क्रॉप टॉप और कुर्ते के साथ पेयर कर सकती हैं। इसके साथ अगर आप कोई एसेसरीज कैरी न करें तो बेहतर होगा।