Mustard Oil Remedies: आंखों से लेकर त्वचा तक कई तरह की समस्याएं दूर करता है सरसों का तेल, जानें

Mustard Oil Remedies: सरसों के तेल में खाने का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसे कड़वा तेल भी कहा जाता है। इस तेल की तासीर और गुणों के चलते इसे औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यह केवल खाने के ही काम नहीं आता है। इसके और भी कई फायदे हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सरसों के तेल से जहां आंखों की रोशनी बढ़ती है वहीं, इसे नाभि पर लगाने से काफी फायदा होता है। आइए जानते हैं सरसों के तेल के ये घरेलू उपाय।

सरसों के तेल के घरेलू उपाय:

1. आयुर्वेद के अनुसार, अगर सरसों का तेल नाभि पर लगाया जाए तो इससे होंठ मुलायाम हो जाते हैं। वहीं, इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ाई जा सकती है। सोने से पहले आपको नाभि में सरसों का तेल लगाना होगा जिससे आपको काफी फायदा होगा।

2. अगर सरसों का तेल बालों में लगाया जाए और अच्छे से मसाज की जाए तो इससे रूसी की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। यही नहीं, असमय बालों का सफेद होने जैसी समस्या भी दूर हो जाती है। इसके लिए सरसों के तेल को नियमित रूप से हफ्ते में 3 दिन लगाना होगा और अच्छे से मसाज करनी होगी।

3. इसे उबटन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन, झुर्रियां और त्वचा संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसका इस्‍तेमाल व्यस्क और बच्चे दोनों ही कर सकते हैं। सर्दियों में इसका इस्तेमाल ज्यादा फायेदमंद होता है। इस बनाने के लिए सरसों को पीसकर उसमें थोड़ी मात्रा में तेल मिलाए। इसे पेस्ट की तरह बनाए और फिर चेहरे पर लगा लें।

4. अगर शरीर में सरसों के तेल की मालिश की जाए तो इससे शरीर का ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत हो जाती हैं। इसे हफ्ते में 3 दिन लगाएं या मालिश करें। सरसों के तेल को एक कटोरी में गुनगुना करें। फिर सुबह सवेरे उठकर सुर्योदय से पहले इससे शरीर की मालिश करें। इससे जोड़ों का दर्द खत्म हो जाता है।

5. शुरुआत में हमने आपको बताया था कि सरसों का तेल खाने में इस्तेमाल किया जाना सबसे बेहतर होता है। यह तेल एक उत्तेजक के रूप में जाना जाता है। यह पाचन रस का उत्पादन करता है। इससे पाचन प्रक्रिया सुधारती है। यह हमारे शरीर में गैस्ट्रिक रस के उत्पादन को बढ़ाती है और भूख बढ़ाने में मदद करती है। सरसों के तेल में पका भोजन करने से पेट संबंधी रोग दूर हो जाते हैं।

%d bloggers like this: