पार्टी में दिखना है ग्लैमरस तो इस तरह करें मेकअप

चाहें पार्टी दिन की हो या रात की, हर कोई ग्लैमरस दिखना चाहता है। लेकिन गलत मेकअप से यह तमन्ना धरी की धरी रह जाती है। अगर आप अपने फ्रेंड्स के साथ पार्टी की प्लानिंग कर रही हैं और इस दौरान सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लाए हैं जिससे आप बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। दरअसल, सिर्फ अच्छे कपड़े पहनना ही ग्लैमरस दिखने के लिए काफी नहीं होता है। आपको अच्छे मेकअप की भी जरूरत होती है। रात की पार्टी में जहां लाउड मेकअप अच्छा लगता है वहीं, दिन की पार्टी में नैचुरल मेकअप अच्छा लगता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही मेकअप टिप्स की जानकारी दे रहे हैं।

दिन में करें ऐसा मेकअप:

  1. सबसे पहले चेहरे पर क्लींजिंग मिल्क लगाएं। इससे चेहरा साफ करें। इसमें आप रूई की मदद ले सकते हैं। इसके बाद जो टोनर आपकी स्कीन को सूट करता हो उसे लगाएं और फिर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे स्कीन ड्राई नहीं होती है।
  2. इसके बाद स्कीन कलर के हिसाब से फाउंडेशन लगाएं। गर्दन पर भी इसे अच्छे से लगाएं। इसके बाद चीक बोंस क्रीम ब्लशर अप्लाई करें। इससे चेहरे पर चमक आती है।
  3. इसके बाद जो आईशैडो आपके कपड़ों से मैच करें उसे अपनी आंखों के ऊपर लगाएं। साथ ही हल्का काजल और पलकों पर आई पेंसिल लगाएं। इसे पतली लाइन के तौर पर ही अप्लाई करें। इसके बाद आई पेसिंल को ऊंगली से कुछ फैला लें जिससे यह लाइन नजर न आए।
  4. अब पलकों पर मस्कारा लगाएं। इसे आइलैशेज पर अंदर से बाहर की तरफ फैलाते हुए अप्लाई करें।
  5. इसके बाद ऑरेंज, रेड, बेरी, मोव कलर की लिपस्टिक आप चुन सकती हैं। कोशिश करें कि यह क्रीमी मैट हो। लिपस्टिक लगाकर एक बार टिशू को लिप्स पर रखकर दबा लें। वहीं, लिप्स के बीच में हल्का लिप ग्लॉस लगाएं। इससे लिप्स अच्छे लगते हैं।

शाम में करें ऐसा मेकअप:

  1. सबसे पहले स्कीन कलर के हिसाब से फाउंडेशन लगाएं। गर्दन पर भी इसे अच्छे से लगाएं। चेहरे के उभार वाले हिस्सों पर थोड़े गहरे रंग का फाउंडेशन लगाएं। इससे यह आकर्षक लगेंगे।
  2. इसके बाद कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं। इसे ऊपर से नीचे की तरफ लगाएं। चीक बोंस पर ब्लशर अप्लाई करें। इसे माथे और ठोढ़ी पर लगाएं।
  3. आइब्रोज के थोड़ा नीचे हाइलाइटर अप्लाई करें। हल्के शेड वाला आइशैडो लगाएं। इसे अच्छी तरह फैलाएं।
  4. नीचे की जो आइलैशेज हैं वहां हल्का गहरा शैडो लगाएं। पतले ब्रश की मदद से इसे फैलाएं।
  5. इसके बाद ब्राउन कलर का काजल लगाएं। आइलाइनर से बारीक लाइन बनाएं। मस्कारे का दो कोट लगाएं। डार्क लिपस्टिक लगाएं। इसके ऊपर हल्का गोल्डेन डस्ट पाउडर लगाएं।