Quarantine में इस तरह घटाए वजन, अपनाएं ये 5 तरीकें

Coronavirus के चलते देशभर में लोग घर पर रहने के लिए मजबूर हैं। वैसे तो हम सभी ये सोचते थे कि अगर घर पर रहते तो वर्कआउट हो जाता और वजन भी होता। लेकिन अब जब घर पर हैं तो वर्कआउट के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है। यह परेशानी हर दूसरे व्यक्ति के साथ हो रही होगी। हालांकि, देखा जाए तो घर पर पूरा दिन रहने का असर तो शरीर पर पड़ता ही है। घर पर पूरा दिन रहने से हम सभी ज्यादा खाना खाते हैं। इशसका कारण यह है कि कई लोग अगर बोर हो रहे होते हैं तो भी खाना खा रहे हैं। इसे वजन बढ़ने की परेशानी बनी रहती है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ख्याल रखें। आपको एक बेहतर लाइफस्टाइल अपनाने की जरुरत है। इसके लिए फॉलो करें निम्न स्टेप्स:

खाने का स्केड्यूल बनाएं:

घर पर रहकर खाना समय पर खाया जा सकता है। ऐसे में आप खाने का समय बांधे। बेवक्त खाना न खाएं। खासतौर पर डिनर का समय बांधना बेहद जरूरी है। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो रात का खाना 7 से 8 बजे के बीच खा लें। इससे सोने से पहले खाना अच्छी तरह पच जाता है। साथ ही पाचन क्रिया भी ठीक रहती है।

प्लान को करें फॉलो:

घर पर हर समय रहकर आप लगातार खाते ही रहते हैं। ऐसे में आप संतुलित खाना खाएं। खाने में केवल कार्ब्स, प्रोटीन और फैट्स की मात्रा लें।

मीठे को कहें न:

मीठा वजन का दुश्मन होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अच्छे और बुरे कार्ब्ज में फर्क पता होना बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि सफेद ब्रेड, सीरियल, पास्ता, डोनट्स और केक जैसे खाने के सामान से केवल वजन ही बढ़ता है। ऐसे में इसे जितना कम से कम खाएं उतना अच्छा होगा।

हेल्दी खाएं:

मौसम के मुताबिक, सब्जियां और फल खाना अच्छा रहता है। अगर आप ताजी चीजें खाएंगे तो बेहतर होगा। मौसमी फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह वजन घटाने में मदद करते हैं। साथ ही कोशिश करें कि जंक या प्रोसेस्ड फूड को न खाएं।

पानी पीना है बेहद जरूरी:

हम सारा दिन घर पर रहते हैं ऐसे में हो सकता है कि आपको प्यास कम ले। लेकिन आपको दिन में कम से कम दो लीटर पानी तो पीना ही चाहिए। अगर आप सही मात्रा में पानी पीते हैं तो आपकी त्वचा भी निखरती है और पाचनक्रिया में भी सुधार आता है।