ठंड में आप भी हैं ठंडे हाथ-पैरों से परेशान तो इन घरेलू नुस्खों पर डालें एक नजर

दिल्ली में ठंड के हाल तो हम सभी पता हैं। पारा 2 डिग्री तक जा पहुंचा है। हर कोई इस कड़कड़ती ठंड से बचना चाहता है। हालांकि, ठंड में हमारी कई आदतें हमें ठंड से बचने नहीं देती हैं। क्योंकि कुछ भी करने से पहले हमें कंबल या रजाई नजर आने लगते हैं। कई लोगों के साथ यह परेशानी भी होती है कि उनके हाथ-पैर कंबल और रजाई में घुसने के बाद भी ठंडे ही रहते हैं। क्या आपने कभी ये सोचा है कि ऐसा होने के पीछे कारण क्या है? या फिर इसका असर कितना रहता है? अगर आप भी इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खों की जानकारी लाए हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं।

जानें क्यों होता है ऐसा? हाथ-पैरों का ठंडा रहना हमारे खून के जरिए उन तक पर्याप्त ऑक्सीजन न पहुंचना होता है। अगर आपका ब्लड सर्कुलेशन खराब है तो आपके साथ ऐसा होना लाजमी है।

1. खाने में लें भरपूर आयरन: अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो भी आपके हाथ-पैर ठंडे रहते हैं। यह अनीमिया के कारण होता है। इससे निजात पाने के लिए खाने में खजूर, सोयाबीन, पालक, सेब, अखरोट, ऑलिव और चुकंदर आदि जैसी चीजें खाए। इनमें भरपूर आयरन होता है।

2. फैट वाला खाना करें कम: अगर आप ज्यादा फैट वाला खाना खाते हैं तो आपका ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता है। इससे हाथ-पैरों में समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा फैट वाली चीजों के साथ-साथ ज्यादा शक्कर वाला खाना भी बंद कर दें।

3. गर्म तेल से मसाज करना है बेहतर विकल्प: अगर आप अपने हाथ-पैरों पर गर्म तेल की मालिश करते हैं तो आपके हथेलियों और पैरों के पंजों पर ऑक्सीजन की स्पलाई नियमित रूप से होती रहती है। इसे लगातार करने से आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी।

4. पानी है जरूरी: सर्दियों में भी ज्यादा पानी पीना जरूरी है। जाहिर है कि सर्दियों में प्यास कम हो जाती है लेकिन फिर भी आपको पानी पर्याप्त मात्रा में पीना बेहद जरूरी है। कम पीने से आपके ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत होती है।

5. स्नान के समय सेंधा नमक का पानी करें इस्तेमाल: आमतौर पर सेंधा नमक सभी के घर में मौजूद होता है। अगर आपके यहां यह नमक नहीं भी है तो इसे आप किसी भी किरामे की दुकान से 10-20 रुपये में खरीद सकते हैं। गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर उसमें आप अपने हाथ और पैरों को डालकर बैठ जाएं। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप सेंधा नमक के पानी से नहा सकते हैं। यह शरीर में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम देता है।

%d bloggers like this: