क्या आप भी चाहती हैं ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात तो अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खें

 

खूबसूरत त्वचा हर महिला चाहती है लेकिन इसमें दाग लगाने के लिए ब्लैकहैड्स नजाने कहां से आ जाते हैं। हर दूसरी महिला इस समस्या से परेशान रहती है और इसके लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स अपनाती है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि इन प्रोडक्ट्स से ब्लैकहैड्स की समस्या दूर हो ही जाए। इसी के चलते हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों की जानकारी दे रहे हैं जिससे महज कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी होम रेमेडीज जो आपको इस परेशानी से निजात दिला सकती हैं।

 

1. ग्रीन टी:

इसमें आपको 1 चम्मच ग्रीन टी की पत्तियों की जरूरत होगी। इन्हें आपको पीसना होगा। इसका पेस्ट बनाने के बाद इसे नाक पर लगाएं। इसके बाद 5 मिनट तक उंगलियों से मसाज करें।

 

2. जैतून का तेल:

अगर आपकी स्कीन ड्राई है तो आप ओटमील और जैतून के तेल को मिक्स करें। इसे रोजाना 5 मिनट तक अपनी नाक पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।

 

3. मेथी के पत्ते:

मेथी के पत्तों को पीस लें। इस पेस्ट को अपने ब्लैकहेड्स वाले एरिया पर लगाएं। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।

 

4. संतरे का छिलका:

संतरे के छिलके को सुखाएं और इसे बारीक पाउडर में पीस लें। इसके बाद हर रोज इसे ब्लैकहेड्स एरिया पर लगाकर मसाज करें।

 

5. बेकिंग सोडा:

2 चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसका गाढ़ा-सा पेस्ट तैयार कर लें। इससे ब्लैकहेड्स एरिया पर लगाएं और मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें।

 

6. शहद,नींबू और चीनी:

ब्राउन शुगर, शहद और नींबू के रस को एक साथ मिलाकर इसे गलों और नाक पर लगाएं। इसके बाद चेहरे की मसाज करें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। अब चेहरे पर मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लें।

 

7. अंडा:

अंडे की सफेदी को आप डायरेक्ट चेहरे पर लगा सकती हैं। अंडा न्यूट्रिशन से भरपूर होती है। इससे ब्लकहैड्स से ही नहीं बल्कि ऑयली स्कीन से भी राहत पा सकते हैं।