खाना खाने के तुरंत बाद इन चीजों को करें Avoid

चाहें नाश्ता हो या रात का खाना, हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होती है। हम सभी अपने पोषण पर ध्यान जरूर देते हैं। क्योंकि इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अब ये तो हम सभी जानते हैं कि खाना खाने के बाद न तो तैराकी की जाती है और न ही वर्कआउट। लेकिन इसके बावजूद भी कई अन्य चीजें हैं जो हमें खाना खाने के बाद नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इसका असर हमारी सेहत पर खराब पड़ता है। यहां हम आपको अनजाने में होने वाली इन्हीं गलतियों की जानकारी दे रहे हैं।

न खाएं फल:

खाने के बाद कभी भी आपको फल नहीं खाने चाहिए। फलों में काफी पोषण मौजूद होता है जिसे सही समय पर खाना अच्छा होता है। फलों को हमेशा खाली पेट ही खाना चाहिए। खाने के तुरंत बाद खाने से आपका शरीर फलों में मौजूद पोषण को इसके पोषण को सही तरीके से ले नहीं सकेगा और आपकी पाचन क्रिया में दिक्कत हो सकती है।

खाना खाने के बाद न सोएं:

कहते हैं खाने के बाद नींद अच्छी आती है लेकिन खाना खाने के बाद सोना सही नहीं है। खाना खा लेने के बाद आपका शरीर उसे पचाने या डायजेस्ट करने में बिजी होत है। ऐसे में अगर खाने पचने का समय न दिया जाए तो पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। साथ ही पेट में दर्द, पेट फूलना जैसी कई दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।

सिगरेट पीना:

खाना खाने के तुरंत बाद तंबाकू खाना या सिगरेट पीना खराब आदत है। स्मोक करना या फिर तंबाकू चबाना पेट के लिए हानिकारक होता है। यह पाचन क्रिया को भी प्रभावित करता है।

खाना खाने के बाद पहने ढीले कपड़े:

खाना खाने के बाद आपको ढीले कपड़े पहनने चाहिए। अगर आपने जीन्स इत्यादी पहनी हुई है तो उसका बटन खोल दें। बेल्ट ढीली कर लें। इसका फायदा यह है कि अगर आपने जरूरत से ज्यादा खाना खा लिया है तो आपको थोड़ा आराम मिलेगा। ऐसा करने से आपके पेट में स्ट्रेस, गैस या फिर पाचन से जुड़ी तकलीफें नहीं होंगी।

पानी पीना:

यह आपको थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन खाना खाने के बाद कभी पानी नहीं पीना चाहिए। खाना खाते ही पानी गैस्ट्रिक जूस के स्राव और एंजाइम को पतला कर देता है। यह आगे चलकर एसिडिटी को ट्रिगर कर सकता है। ऐसे ही ध्यान रहे कि खाने के बाद चाय और कॉफी भी नहीं पीनी चाहिए।