लॉकडाउन में क्या आपको भी हो रही है त्वचा की समस्या तो इस तरह पाएं निजात

कई लोगों का मानना है कि घर पर रहने से स्कीन बहुत अच्छी हो जाती है। लेकिन यह गलतफहमी कई लोगों के दिल से इस लॉकडाउन में निकल गई होगी। जरा गौर से सोचिएगा कि धूप में न निकलने से आपकी त्वचा को कुछ फायदा हुआ या है या फिर नुकसान हुआ है। धूप में न निकलने से आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन और एक्ने जैसी समस्या हुई होंगी। साथ ही आपको त्वचा से संबंधित कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा होगा। इस तरह की समस्याओं को लोग लॉकडाउन स्किन भी कह रहे हैं। आप में से कई महिलाओं को यह परेशानी देखने को मिली होगी। हालांकि, आप इसे ठीक भी कर सकते हैं और वो भी घर बैठे।

स्ट्रेस है अच्छी स्कीन का दुश्मन: जब भी आप मोबाइल या लैपटॉप पर जरूरत से ज्यादा समय बिताते हैं तो आपकी त्वचा का रंग बदलने लगता है। विशेषज्ञों का मानना है कि त्वचा के रंग के गहरा होने की एक वजह इन गैजेट्स से निकलने वाली रेडिएशन भी है। वहीं, कई लोगों को लगता है कि घर पर रहने की वजह से उन्हें किसी स्कीन केयर की जरुरत नहीं है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। चाहें आप घर पर हों या फिर बाहर, स्कीन केयर की जरुरत हमेशा होती है।

लॉकडाउन स्किन के पीछे क्या है कारण:

  • तनाव मुख्य कारण है। वहीं, बेचैनी भी लॉकडाउन स्कीन का कारण है।
  • ठीक समय पर नींद न आना भी इस तरह की स्कीन के लिए जिम्मेदार है।
  • घर पर रहकर हम मीठा और प्रोसेस्ड खाना खाने लगे हैं। यह भी एक कारण है।
  • लैपटॉप और मोबाइल पर जरुरत से ज्यादा समय बिताना।
  • सह समय पर खाना न खाकर गलत समय पर खाना।
  • विटामिन-डी की कमी से भी यह स्कीन प्रॉब्लम होती है।
  • स्किन केयर रुटीन को ठीक से फॉलो न करना।
  • घर पर बनाए फेसपैक कई बार स्कीन को सूट नहीं करते हैं। इससे भी परेशानी हो जाती है।