बालों के झड़ने से हैं परेशान तो इन हर्ब्स करें जरूर करें ट्राई

सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी अपने बालों से बेहद प्यार होता है। इन्हें मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए इस्तेमाल करता है। साथ ही जिनके पास ज्यादा पैसा है वो हेयर ट्रीटमेंट भी करा लेते हैं। लेकिन फिर भी कई बार बालों के झड़ने से राहत नहीं मिल पाती है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जो आपको झड़ते बालों से छुटकारा दिला सकते हैं। ये तरीका है हर्ब्स। ये तरीके आपके बालों को घना, लंबा और मजबूत बनाएंगे।

शिकाकाई: इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए, सी, के और डी की प्रचुर मात्रा होती है। इससे बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। इसके लिए शिकाकाई के 2 बड़े चम्मच लें और आधा कप नारियल तेल में मिलाएं। इसके बाद इसे किसी बोतल में रख लें। हफ्ते में तीन बार इसे बालों की जड़ो पर लगाएं और मसाज करें।

नीम: यह बालों के लिए काफी अच्छा होता है। इससे स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ की परेशानी दूर होती है। साथ ही बालों को झड़ने से भी रोकता है। नीम के पत्ते लें। इसे धोकर पीस लें। फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। इसे स्कैल्प पर लगाएं और फिर सूखने के बाद धो लें। हफ्ते में दो बार लगाएं। इसके अलावा आप नीम के पत्तों को उबाल कर इसका पानी छान लें। इस पानी को शैम्पू करने के बाद बालों पर लगाएं और फिर मसाज करें। इसके बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो लें।

भृंगराज: ये बालों के लिए काफी अच्छा होता है। 1 बड़े चम्मच भृंगराज पाउडर लें और इसमें 2 बड़े चम्मच दही मिलाएं। इसे बालों पर लगाए और सूखने दें। इससे बाल झड़ना बंद हो जाएंगे। अगर आप चाहें तो भृंगराज के पत्तों को पीसकर भी पाउडर तैयार कर सकते हैं। अपना नैचुरल पाउडर तैयार कर सकती हैं।

आंवला: इसमें कैल्शियम, आयरन, फासफोरस, विटामिन-बी और सी की प्रचुर मात्रा होती है। यह बालों का झड़ना बंद करता है। साथ ही बालों को भी मजबूत बनाता है। इसे सबसे पहले धो लें। फिर इसे पीस लें। इसका जूम निकालकर स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। 15 मिनट बाद इसे धो दें। अगर आपके बाल ऑयली हैं तो इसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिला लें।