Metabolism Boost Breakfast: मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के लिए नाश्ते में इन चीजों को करें शामिल

 

Metabolism Boost Breakfast: रात के डिनर के बाद सुबह नाश्ता आपका अच्छा होना जरुरी है जिसमें शरीर को भरपूर पोषक तत्त्व मिले और दिन भर शरीर एक्टिव रहे। साथ ही दिनचर्या ठीक से कर पाएं। हमारे शरीर को ताकत या एनर्जी भोजन से मिलती है। जो भी भोजन हम करते हैं उसकी एनर्जी में तब्दील होने को ही मेटाबॉलिजम कहते हैं। हमारे शरीर की हर प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए हमें एनर्जी की जरुरत होती है जो हमें भोजन से मिलती है। आपका मेटाबॉलिजम अच्छा होने से आप चुस्त और एक्टिव रहेंगे। शरीर में सही मेटाबॉलिजम ना होने से मांसपेशियों में कमजोरी, ड्राई स्किन, जोड़ों में दर्द, मानसिक तनाव आदि जैसे परेशानियों से जूझना पड़ता है। आप भी अगर अपने मेटाबॉलिजम को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो सुबह के नाश्ते में उन चीजों का सेवन करें जिससे आपको भरपूर ऊर्जा मिले और आपका वजन भी कंट्रोल में रहें। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बता रहें है जो मेटाबॉलिजम दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

भीगे हुए बादाम:

सुबह के नाश्ते में भीगे हुए बादाम का सेवन करें। बादाम में खनिज और विटामिन्स भरपूर होते हैं जो शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह 5 भीगे हुए बादाम खाने से आप अपना मेटाबॉलिजम दुरुस्त रख सकते हैं। साथ ही वजन भी कंट्रोल में रख सकते हैं।

नाश्ते में खजूर खाएं:

खजूर में कई तरह के पोषक तत्त्व जैसे पोटेशियम, मिनरल्स, शुगर और कैल्शियम पाए जाते हैं। यह शरीर के लिए बहुत उपयोगी है। यह आपके पाचन तंत्रो को मजबूत करने के साथ हड्डियों को भी मजबूत करता है। नाश्ते में खजूर के सेवन से आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। वजन कंट्रोल के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहेगा।

खाली पेट पपीता का सेवन करें:

पपीते का सेवन खली पेट करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। पपीते में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन तंत्रो को दुरुस्त रखने में मददगार है। पपीते के सेवन से वजन भी कंट्रोल में रहता है। वजन कंट्रोल रखने में मददगार है। ध्यान रखने वाली बात यह है की खाली पेट पपीते का सेवन करने के बाद करीब एक घंटे तक किसी भी अन्य चीजों का सेवन न करें।

ग्रीन टी का सेवन:

नाश्ते में ग्रीन  टी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी में कई तरह हे पोषक तत्त्व होते हैं जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। ग्रीन टी के सेवन से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाती है। ग्रीन टी आपको एनर्जी प्रदान करने के साथ-साथ आपका वजन कंट्रोल करने भी मददगार है। ग्रीन टी के सेवन से एक दिन में 100 कैलरी बर्न होती है।