Energy Boosting Breakfast: इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर करने के लिए इन चार चीजों को अपने नाश्ते में करें शामिल

Energy Boosting Breakfast: आजकल की जिंदगी पहले की तरह बिल्कुल नहीं रह गई है। हम सभी का लाइफस्टाइल एकदम बदल गया है। सुबह जल्दी उठते हैं और घर से ऑफिस निकल जाते हैं। फिर रात को देर से घर आते हैं और कई बार बिना खाना खाए ही सो जाते हैं। कई लोगों की ये रोज की जिंदगी हो गई है। लेकिन हमें हमारी डाइट का ख्याल भी रखना होता है। यह बेहद जरूरी है। खराब लाइफस्टाइल और खराब डाइट के चलते व्यक्ति बीमार भी पड़ सकता है। ऐसे में हमें हमारा लाइफस्टाइल बदलने की भी जरूरत है। साथ ही डाइट भी बदलने की जरूरत है। हमें अपने ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करना चाहिए जिससे हमारा इम्यून सिस्टम बूस्ट हो सके। आइए जानते हैं कि इन चीजों के बारे में।

शहद:

सुबह आप फ्रेश होने के बाद सबसे पहले शहद का खाएं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होता है। अगर शहद को खाली पेट खाया जाए तो इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। इससे व्यक्ति को एनर्जी भी मिलती है। भूख कम लगने में भी शहद काफी लाभदायक है। अगर आपको भूख कम लगती है तो इसका सेवन करें। गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालें और इसे खाएं। आप इसके साथ नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आंवला:

आंवला ब्रेकफास्ट के लिए एकदम परफेक्ट है। इसका आप मुरब्बा भी बना सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट होता है। आंवले को सुखाकर उसे कद्दूकस कर लें। फिर आंवले का सेवन करें। आंवले में विटामिन-सी की काफी ज्यादा मात्रा होती है। इसमें कई एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही स्कीन भी अच्छी रहती है।

लहसुन:

बीपी और शुगर जैसी बीमारियों में लहसुन खाना अच्छा होता है। इसे खाली पेट खाएं। इससे ब्लड शुगर और बीपी दिनभर कंट्रोल रहती है। इससे फेफड़ों संबंधित सभी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

तुलसी:

तुलसी में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इससे इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ग्लूकोज और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहते हैं। तुलसी के पत्तों को रातभर रख दें। सुबह उस पानी को पीएं। इससे इम्यून सिस्टम बेहतर रहता है।

%d bloggers like this: