Chandra Namaskar And Its Benefits: तनाव और थकान से शरीर हो गया है कमजोर तो जानें चंद्र नमस्कार के लाभ

Chandra Namaskar And Its Benefits: पुराने समय से ही भारत में योगासन का प्रभाव बहुत ज्यादा रहा है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद भी है। कहा जाता है कि सूर्य उदय होते समय या अस्त होते समय योग किया जाता है। लेकिन कई ऐसे योग भी हैं जिन्हें रात में किया जा सकता है जैसे चंद्र नमस्कार। यह सूर्य नमस्कार जैसा ही है लेकिन इसका प्रभाव उससे अलग है। इसे रात को चांद के सामने किया जाता है। इससे शारीरिक और मानसिक शीतलता मिलती है। जबकि सूर्य नमस्कार शरीर को ताप प्रदान करता है। इसे कई चरणों में किया जाता है। इसकी 14 मुद्राएं होती हैं। हर मुद्रा का अपना ही प्रभाव होता है। यह शरीर के लिए काफी लाभदायक है। आइए जानते हैं चंद्र नमस्कार के बेनिफिट्स:

चंद्र नमस्कार के ये हैं बेनिफिट्स:

  1. यह योग करने से व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। रक्त का संचार पूरे शरीर में होता है। साथ ही मांशपेशियों में खिंचाव भी पैदा होता है।
  2. यह नमस्कार योग रात को किया जाता है। ऐसे में इससे शरीर में शीतलता आती है। इससे शरीर में ऊर्जा का संचरण होता है।
  3. अगर रात को सोने से पहले चंद्र नमस्कार किया जाए तो व्यक्ति के शरीर की थकावट दूर हो जाती है। व्यक्ति खुद को फिट महसूस करता है और पहले से काफी ज्यादा एनर्जेटिक हो जाता है। चंद्र नमस्कार से शरीर में रक्त प्रवाह सही तरह से होने लगता है।
  4. दिनभर की थकान और काम का दवाब हमारे शरीर के लिए सही नहीं होता है ऐसे में रात को अच्छी नींद की आवश्यकता होती है। ऐसे में अच्छी नींद के लिए चंद्र नमस्कार किया जा सकता है। इस योग को करने से तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही रात में नींद भी अच्छी आती है। आप इस योग को रोजाना कर सकते हैं।