Sadak 2 Worst IMDb Rating: आलिया और महेश भट्ट की फिल्म को मिली 1.1 रेटिंग, बनी अब तक IMDb पर सबसे खराब रेटिंग वाली मूवी

Sadak 2 Worst IMDb Rating: आलीया भट्ट और महेश भट्ट स्टारर मूवी सड़क 2 ने एक नया इतिहास रचा है। दरअसल, इस मूवी को आईएमडीबी पर सबसे खराब रेटिंग दी गई है। यह रेटिंग अब तक की सबसे खराब रेटिंग वाली फिल्म है। बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर भी YouTube पर सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाला ट्रेलर बन गया था। अब इस फिल्म को भी यह रिसपॉन्स मिला है। सड़क 2 को IMDb की वेबसाइट पर 1.1 रेटिंग दी गई है। 10000 से ज्यादा वोटों के आधार पर इस फिल्म को सबसे खराब फिल्मों में शामिल किया गया है।

सबसे खराब रेटिंग के आधार पर बात करें तो इस मूवी की सबसे करीबी मूवी जिसे कम रेटिंग दी गई है उसका नाम कोड: K.O.Z है। यह मूवी वर्ष 2015 में आई थी। यह तुर्की की फिल्म है। इसे 1.3 रेटिंग दी गई है। हालांकि, IMDb पर इस मूवी को 15 रजिस्टर्ड यूजर्स ने कमेंट किया है। इनमें से एक कमेंट है ‘पूरी कचरा फिल्म।’ एक अन्य यूजर्स ने लिखा है, ‘क्या यह फिल्म एक मजाक है या क्या !!!’ इस मूवी में महेश भट्ट की बेटी आलीया भट्ट, पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर ने भूमिका निभाई है।

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसके लिए लोगों ने असहनीय और अकथनीय जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। वैसे तो लोगों ने काफी समय से इस मूवी को बॉयकॉट करने का अभियान चला रखा था। लोगों का यह अभियान सफल होता भी दिख रहा है। यह अभियान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों ने चलाया था। इसके पीछे के कारण की बात करें तो यह नेपोटिज्म है। लोगों का ऐसा कहना है कि सुशांत की मौत के पीछे नेपोटिज्म है।

सुशांत की मौत के बाद से ही नेपोटिज्म को लेकर चर्चा काफी गर्म है। सुशांत की प्रेमिका रही रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत को पहचान न मिलने के चलते वो काफी परेशान थे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सोनचिरैया और छिछोरे जैसी शानदार फिल्में देने के बाद भी उन्हें पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट नहीं किया गया।