सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा, जानें किस बात को लेकर थे परेशान

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वो पिछले एक वर्ष से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। जिस मनोचिकित्सक से वो इलाज करा रहे थे उनका नाम केसरी चावड़ा है। मुंबई पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है। केसरी चावड़ा ने खुलासा किया है कि वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को बहुत ज्यादा याद करते थे। सुशांत को अंकिता के साथ रिश्ता टूटने का पछतावा था। इस बात की जानकारी ब्रेकिंग बूम की एक रिपोर्ट से मिली है।

रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत पिछले 6 महीनों में तीन बार ही डॉक्टर्स के पास गए थे। रिपोर्ट् के मुताबिक, डॉक्टर ने बताया है कि सुशांत रात को सो नहीं पाते थे और वो डिप्रेशन में थे। उन्हें अजीब ख्याल आते थे। अंकिता से ब्रेकअप के बाद सुशांत के साथ कुछ समय तक सब ठीक चला। लेकिन इसके बाद कुछ असफल रिश्तों ने उन्हें तोड़ दिया है। उन्हें यह अहसास होने लगा कि कोई भी उन्हें पसंद नहीं करता है। ऐसा कहा जाता है कि डॉक्टर ने कृति सैनॉन और एक निर्देशक की बेटी का भी जिक्र किया है जिनके साथ सुशांत का रिश्ता विफल रहा था।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ भी उनकी कुछ अनबन थी। सुशांत, रिया के व्यवहार से कुछ खुश नहीं थे। वो काफी झगड़ते भी थी। साथ ही डॉक्टर ने यह भी बताया है कि वो कई चीजों के बारे में सोचते थे। वहीं, एक चीज के बारे में अलग-अलग तरह से सोचते थए। मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में कई लोगों का बयान दर्ज किया है। आपको बता दें कि कल रिया चक्रवर्ती के साथ मुंबई पुलिस ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की है।