Sushant Singh Rajput पंचतत्व में हुए विलीन, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

बॉलिवुड और टीवी के चहेता सितारे सुशांत सिंह राजपूत का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विर्ले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में हुआ। इस दौरान उनके पिता और परिजन मौजूद थे। सभी ने नम आंखों से सुशांत को अंतिम विदाई दी। उनके पिता के साथ बीजेपी के विधायक कुमार सिंह बबलू थे। ये सुशांत के परिजनों में से एक हैं। उन्होंने खुद को फांसी लगाते हुए अपने ब्रांदा वाले घर पर सुसाइड कर ली थी।

बॉलिवुड सेलिब्रिटीज में से कृति सैनॉन, श्रद्धा कपूर, मुकेश छाबड़ा भी मौजूद थे। उनके रुमर्ड गलफ्रेंड रिहा चक्रवर्ती भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंची थीं। आपको बता दें कि सुशांत का पोस्टमॉर्टम मुंबई के आरएन कूपर म्यूनसिपल जनरल हॉस्पिटल में किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत दम घुटने से हुई थी।

डिप्टी कमीशनर ऑफ पुलिस अभिषेक ट्रिमुखे ने मुताबिक, “एक प्रोविजनल पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट डॉक्टर्स द्वारा ब्रांदा पुलिस स्टेशन में जमा कर दी गई है। सुशांत सिंह राजपूत की अटॉपसी तीन डॉक्ट्रस ने मिलकर की थी। मौत का अनंतिम कारण फांसी के कारण श्वासावरोध (asphyxia) बताया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत कुछ समय से डिप्रेशन से गुजर रहे ते। इसके लिए वो दवाइयां भी ले रहे थे। सुशांत ने Kai Po Che, MS Dhoni: The Untold Story, Shuddh Desi Romance, Chhichhore और Kedarnath जैसी कई हिट मूवीज दी हैं। सुशांत बिहार के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई पटना और नई दिल्ली से की थी।