Electric Two Wheeler की बिक्री पिछले साल के तुलना में काफी बढ़ी है देखे कौन है मार्किट में टॉप

फाइनेंसियल वर्ष 2022 इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में काफी ग्रोथ देखने को मिला है, रिपोर्ट के मुताबिक 2,31,338 यूनिट की बिक्री हुई है | नए इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कंपनी इस सेगमेंट में अपना योगदान दे रही है | हाल फ़िलहाल में कुछ इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने की खबर भी देखने को मिला है | इसके वावजूद भी इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में कुछ खाश प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिला है, इससे यह तो साफ है की आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में और ज्यादा बढ़त देखने को मिलेगा |

पेट्रोल डीजल की चिंता छोड़िये देखे देश की सबसे सस्ती electric car

वर्ष 2022 में 2,31,338 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है जो पिछले वर्ष 2021 के तुलना में 460% की बढ़त है | साल 2021 मे 41,046 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई थी | इस सेगमेंट में फ़िलहाल हीरो इलेक्ट्रिक ही लीड कर रही है, इन मॉडल के साथ (Photon HX, Optima HX, NYX HX और Flash LX) | साल 2021 में हीरो इलेक्ट्रिक ने 14,771 यूनिट की बिक्री की थी और 2022 में यह बढ़ कर 65,303 यूनिट हो गई है |

दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन सेल FY 2022

हीरो इलेक्ट्रिक के बाद okinawa autotech दूसरे नंबर पर है इलेक्ट्रिक वाहन के बिक्री में | okinawa autotech ने FY 2022 में 46,447 यूनिट की सेल की है जो कि FY 2021 में 6,972 में यूनिट थी | FY 2022 मार्कर शेयर 20.08 प्रतिशत की बढ़त हुई है | फ़िलहाल मार्किट में okinawa के 6 मॉडल उपलब्ध है (i-Praise, Praise, Ridge +, R30, Lite और Dua), जिनकी कीमत 59,000 रुपये से 1,09,000 रुपये तक है |

इसके बाद Ampere, Ather, और PUR Energy का नंबर आता है जो की तत्काल में अच्छा ग्रोथ हासिल की है | Ampere ने FY 2022 में 24,648 यूनिट की सेल की है| Ampere कंपनी के पास अभी 5 मॉडल है (Rio, Rio Elite, Magnus EX, Magnus Pro और Zeal) इन सबकी मार्केट में अच्छी खासी डिमांड है |

Ather Energy ने FY 2022 में 19,971 यूनिट की सेल की है | Ather Energy बाजार में अभी नई है हालही में कंपनी ने असम और गुवाहाटी में रिटेल आउटलेट भी खोला है | Ather Energy का दो मॉडल मार्केट में उपलब्ध है एक 450 प्लस और 450X, जिनकी कीमत 1.31 लाख रुपये से 1.50 रुपये तक है |

PUR Energy इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में 5 नंबर पर विराजमान है | FY 2022 में कंपनी ने 14,862 यूनिट की सेल की है |

Ola, TVS, Revolt, Bajaj

Ola Electric, TVS and Revolt कंपनी का नंबर आता है | Ola ने FY 2022 में 14,371 यूनिट की सेल की है | TVS कंपनी ने FY 2022 में 9,458 यूनिट की सेल की है | Revolt कंपनी ने FY 2022 में 7,623 यूनिट की सेल की है | Bajaj Auto ने FY 2022 में 7,012 यूनिट की सेल की है | Bajaj Chetak electric scooter की एक्स शोरूम कीमत 1,19,684 रुपये है, एक बार फुल चार्ज होने पर 70 से 95 किमी तक चल सकती है |

इसके अलावा Jitendra EV-Tech ने FY 2022 में 3,788 यूनिट की सेल की है | FY 2022 में MEW Electricals ने 2,760 यूनिट, Goreen e-Mobility ने 2,741 यूनिट, KLB Komaki ने 1,882 यूनिट, RGM ने 791 यूनिट और Elthor Energy ने 525 यूनिट की सेल की है | कुल मिलाकर देखा जाये तो FY 2022 में इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में काफी ग्रोथ देखने को मिला है| आने वाले समय में और बेहतर रिजल्ट की उम्मीद है |