यहां जानें मारुती सुजुकी की कंपनी फिटेड CNG किट के फायदे और सेफ्टी फीचर्स

भारत में प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए सरकार लगातार नई नीतियां और योजनाएं ला रही है। साथ ही लोगों को भी जागरुख करने की कोशिश कर रही है। लोग भी धीरे-धीरे अब अपनी जिम्मेदारी को समझने लगे हैं। पर्यावरण की स्थिति में सुधार लाने के लिए हर व्यक्ति का सहयोग होना बहुत जरुरी है। पिछले 5 से 6 वर्षों में देखा गया है कि लोग पर्यावरण को बचाने के लिए धीरे-धीरे ज्यादा योगदान देने लगे हैं। इस योगदान में ऑटो इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी के 6 से 7 मॉडल्स में कंपनी फिटेड CNG किट उपलब्ध कराती है। लोग इन कारों को खरीदकर पर्यावरण को बचाने में अपना अहम भूमिका निभा रहे हैं। यही कारण है कि पिछले 5 से 6 वर्षों में CNG कारों की बिक्री में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, अभी लोग CNG कारों के बारे कुछ अलग धारणाएं रखते हैं जैसे सेफ्टी के बारे में सोचना, लॉन्ग ड्यूरेबिलिटी के बारे सोचना, CNG का हर जगह पर उपलब्ध न होना और इसमें लगाई गई लागत को वसूलना आदि। इसी के चलते आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मारुती की कंपनी फिटेड CNG कारों के फायदे क्या हैं।

मारुती सुजुकी फिलहाल Wagon R, Alto, Eeco, Ertiga, और Dzire में कंपनी फिटेड CNG किट BS6 इंजन के साथ उपलब्ध करा रही है। वहीं, Celerio भी कंपनी फिटेड CNG किट BS4 इंजन के साथ उपलब्ध है। S-presso का CNG वेरिएंट इस साल ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। Covid-19 के चलते इसकी लॉन्च में कुछ देर हुई है।

कंपनी फिटेड CNG किट के फायदे और सेफ्टी:

  1. कंपनी फिटेड CNG किट की सेफ्टी की बात करें तो CNG किट को फिट करते वक्त सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा जाता है। दुर्घटना, ड्यूरेबिलिटी और अन्य स्थिति के लिए पूरी तरह के टेस्ट किया जाता है।
  2. इसमें लिक प्रूफ डिजाइन के साथ स्टेनलेस स्टील जंग प्रतिरोधक मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।
  3. इसमें सेफ्टी फीचर के साथ वायरिंग की गई है जो शार्ट सर्किट की संभावना को समाप्त करती है।
  4. सभी वाहन में एक माइक्रो स्विच दिया जाता है जो यह सुनिश्चित करता है की ईंधन फिल करते समय गाड़ी ऑफ रहे।
  5. इन कारों में ऑटो स्विच दिया गया है जो कार स्टार्ट होने के बाद ही औटोमैटिकली पेट्रोल से CNG में कन्वर्ट हो जाता है। इसे मैनुअली चेंज करने की जरुरत नहीं होती।
  6. अपनी बहन की वॉरंटी को बिना किसी नुकसान के आप CNG का लाभ उठा सकते है। वॉरंटी की साडी सुबिधा को 5 तक बड़ा सकते है।
  7. प्रोफेशनल मेकैनिक के साथ 35000 से ज्यादा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर का लाभ उठा सकते हैं।
  8. सुरक्षित CNG फिलिंग के लिए NGV नोजल दिया गया है।
  9. मारुती सुजुकी की कंपनी फिटेड CNG गाड़ियां बेस्ट माइलेज देती हैं जो काफी किफायती साबित होता है।
  10. भारत में लगभग हर मेट्रो सिटी में CNG उपलब्ध है जो आपकी गाड़ी की रनिंग कॉस्ट को काफी कम करने में मदद करती है।